न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घोसी उपचुनाव: जीतने के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, योगी की जनसभा आज

मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए की घोषणा के बाद हो रहे इस उपचुनाव को अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव के लिटमस टेस्ट के तौर पर देख रही भाजपा यह सीट सपा से छीनने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 02 Sep 2023 11:55:33

घोसी उपचुनाव: जीतने के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, योगी की जनसभा आज

घोसी। मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए की घोषणा के बाद हो रहे इस उपचुनाव को अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव के लिटमस टेस्ट के तौर पर देख रही भाजपा यह सीट सपा से छीनने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है।

भाजपा संगठन और सरकार के साथ ही एनडीए के सहयोगी भी घोसी में पसीना बहा रहे हैं। भाजपा के चुनाव प्रचार को धार देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज घोसी में जनसभा करेंगे। घोसी उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान का मुकाबला सपा के पूर्व विधायक सुधाकर सिंह से है। घोसी के निवर्तमान सपा विधायक रहे दारा सिंह चौहान ने बीते दिनों सपा छोड़ भाजपा का दामन थामने पर विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था।

घोसी उपचुनाव का रण काफी रोमांचक हो गया है। इस रोमांचक रण में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हुंकार भरेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 का सेमीफाइनल माने जा रहे इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी कोई भी कमी नहीं छोड़ रही और सभी अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं। इसी क्रम में शनिवार को भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के पक्ष में माहौल बनाने के लिए मुख्यमंत्री घोसी में जनसभा करेंगे।

चीनी मिल मैदान में होगी जनसभा

भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चीनी मिल मैदान, घोसी में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसे लेकर पार्टी स्तर से तैयारियां पूरी कर ली गयी है। वहीं जिला प्रशासन स्तर से सुरक्षा और रुट डायवर्जन का इंतजाम किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 1 बजे के बाद स्टेट हेलीकॉप्टर से सीधे जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। यहां उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करने के बाद वो गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

पार्टी के दिग्गजों का लगा है जमावड़ा

घोसी उपचुनाव में सिर्फ भाजपा और सपा के उम्मदीवार मैदान में हैं। सपा उम्मीदवार को कांग्रेस सहित कई दलों का समर्थन मिल चुका है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, मंत्री एके शर्मा, मंत्री दानिश आजाद अंसारी, मंत्री दयाशंकर सिंह, मंत्री सूर्य प्रताप शाही घोसी में लगातार कैम्प कर रहे हैं। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के राम गोपाल वर्मा और महासचिव शिवपाल यादव लगातार घोसी में बने हुए हैं। हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्रीअखिलेश यादव ने भी जनसभा की थी।

115 दिन बाद चुनावी मोड में नजर आएंगे सीएम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में 115 दिन बाद चुनावी मोड में नजर आएंगे। इसके पहले 9 मई को नगर निकाय चुनाव के लिए चित्रकूट के रामायण मेला परिसर में चुनावी जनसभा की थी। घोसी उपचुनाव में होने वाली आज की रैली मुख्यमंत्री की UP में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बजने के पहले आखरी जनसभा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह