न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, महाकुंभ से लौट रहे 6 श्रद्धालुओं की मौत, 10 गंभीर रूप से घायल

गाजीपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां प्रयागराज में महाकुंभ स्नान के बाद श्रद्धालुओं को लेकर आ रही गाड़ी नंदगंज थाना क्षेत्र के कुसुम्ही कला के पास हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Fri, 31 Jan 2025 5:35:15

गाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, महाकुंभ से लौट रहे 6 श्रद्धालुओं की मौत, 10 गंभीर रूप से घायल

गाजीपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां प्रयागराज में महाकुंभ स्नान के बाद श्रद्धालुओं को लेकर आ रही गाड़ी नंदगंज थाना क्षेत्र के कुसुम्ही कला के पास हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। एसपी डॉ. ईरज राजा ने पुष्टि की है कि हादसे में 6 लोगों की जान चली गई, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं।

यह दुर्घटना नंदगंज थाना क्षेत्र के सहेड़ी इलाके में वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर हुई। महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन में सवार लोग सड़क पर गिर पड़े, जिससे मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई, और राहत-बचाव कार्य जारी है।

घायलों को जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में जान गंवाने वालों में 2 महिलाएं, 2 पुरुष और 2 बच्चे शामिल हैं।

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके अलावा, उन्होंने अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात कर उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि घायलों को तुरंत उचित इलाज उपलब्ध कराया जाए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की व्यवस्था की जाए। साथ ही, सीएम ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज

पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम

फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला

तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती

KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत

फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल

'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!

Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल