न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : देर रात घर के बाहर सो रहे किराना व्यापारी के सिर में गोली मार फरार हुए बदमाश

जमीन अताउल्ला मौजा में सोमवार की देर रात अज्ञात बदमाश घर के बाहर सो रहे किराना व्यापारी के सिर में गोली मार फरार हो गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 24 Aug 2021 5:10:35

उत्तरप्रदेश : देर रात घर के बाहर सो रहे किराना व्यापारी के सिर में गोली मार फरार हुए बदमाश

मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र में तब सनसनी मच गई जब जमीन अताउल्ला मौजा में सोमवार की देर रात अज्ञात बदमाश घर के बाहर सो रहे किराना व्यापारी के सिर में गोली मार फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आए व्यापारी के परिजन उसे लेकर आजमगढ़ पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक सुशील घुले, एएसपी त्रिभुवननाथ त्रिपाठी, एसओ चिरैयाकोट अविनाश सिंह डॉग स्क्वॉयड के साथ पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। व्यापारी को किस वजह से हत्या की गई, इस हत्याकांड में कितने बदमाश शामिल थे, यह अभी पता नहीं चल सका। इस बाबत एसओ चिरैयाकोट अविनाश कुमार सिंह ने बताया मामले को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के यूसुफाबाद निवासी सूर्यनाथ गुप्ता पुत्र चंद्रमणी गुप्ता थाना क्षेत्र के खरिहानी मार्ग स्थित जमीन अताउल्ला मौजा में मकान बनाकर परिवार के साथ रहता था। सूर्यनाथ अपने दो मंजिला मकान के नीचले तल पर ही किराना की दुकान संचालित करते थे। सोमवार की शाम दुकान बंद करने के बाद वह रोजाना की तरह घर के बाहर सो रहे थे।

देर रात करीब 12 बजे गोली की आवाज सुनकर सूर्यनाथ गुप्ता का बड़ा पुत्र दिनेश जो कि दूसरे तल पर सो रहा था, वह नीचे पहुंचकर अपने पिता के पास पहुंचा। वह अपने पिता के सिर में लगी गोली देख चीखने लगा। आवाज सुनकर मौके पर परिजन भी पहुंच गए। आनन-फानन परिजन उसे आजमगढ़ मंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर एसपी-एएसपी भी मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे

कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव

पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका

तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल

बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल

सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील

गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ

समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’

गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई

पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा

एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत

iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद

काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात