न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गृहमंत्री अमित शाह से गौतम गम्भीर ने की मुलाकात, लोकसभा चुनाव में मिली सफलता पर दी बधाई

एनडीए सरकार बनने के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 17 Jun 2024 8:30:50

गृहमंत्री अमित शाह से गौतम गम्भीर ने की  मुलाकात, लोकसभा चुनाव में मिली सफलता पर दी बधाई

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सहयोगी पार्टियों के साथ मिलकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है। एनडीए सरकार बनने के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। गंभीर ने अमित शाह को हालिया चुनाव में सफलता पर बधाई दी। उन्होंने अपने 'X' अकाउंट पर अपनी और अमित शाह की मुलाकात की तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखते हुए बताया कि माननीय केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में भारत सुरक्षा के मामले में बेहतर बनेगा और देश में स्थिरता बढ़ेगी।

पिछले लोकसभा चुनाव में गौतम गंभीर ने भाजपा के प्रत्याशी के रूप में पूर्वी दिल्ली सीट से चुनाव पड़ा था। गंभीर ने उस समय दूसरे स्थान पर रहीं आम आदमी पार्टी की आतिशी मार्लेना को 6,95,109 वोटों के विशाल अंतर से हराया था। अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद पूर्व क्रिकेटर ने 2 मार्च 2024 को घोषणा करते हुए बताया कि वे राजनीति से बाहर हो रहे हैं और आगे केवल क्रिकेट प्रोजेक्ट्स पर ध्यान लगाएंगे।

गौतम गंभीर इन दिनों भारतीय टीम का हेड कोच बनने की खबरों के कारण चर्चाओं में हैं। बता दें कि राहुल द्रविड़ का मुख्य कोच के तौर पर कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप के तुरंत बाद 30 जून को समाप्त हो रहा है। हाल ही में आई कुछ रिपोर्ट्स अनुसार द्रविड़ के बाद गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बनेंगे। हालांकि उन्होंने BCCI के सामने कुछ मांग रखी थीं, जिन्हें बोर्ड ने स्वीकार कर लिया है।

एनडीए सरकार के पहले कार्यकाल (2014-2019) तक अमित शाह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की भूमिका निभाई। मगर दूसरी बार सरकार आने पर यानी 2019 में उन्हें मोदी कैबिनेट में जगह दी गई, जहां उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री पद सौंपा गया था। अब मोदी 3.0 में उन्हें दूसरी बार गृह मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है। उन्होंने 2024 में गुजरात के गांधीनगर से चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें कुल 10,10,972 वोट मिले और दूसरे स्थान पर रहीं कांग्रेस की सोनल पटेल को 7,44,716 वोटों के विशाल अंतर से हराया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने के बाद भावुक हुए अभिजीत दीपके, मंच पर छलके आंसू; विपक्ष ने भी उठाए सवाल
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने के बाद भावुक हुए अभिजीत दीपके, मंच पर छलके आंसू; विपक्ष ने भी उठाए सवाल
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार हुआ है', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले जाने पर भड़के सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार हुआ है', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले जाने पर भड़के सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
गर्मी में थाई रैश से हैं परेशान? बचाव और जल्दी ठीक करने के असरदार उपाय जानें
गर्मी में थाई रैश से हैं परेशान? बचाव और जल्दी ठीक करने के असरदार उपाय जानें