न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गंगा नदी की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, जानें क्या है पूरा मामला

गंगा में शवों के बहाए जाने की खबरों के बाद लोगों में डर था कि कहीं पानी में कोरोना संक्रमण तो नहीं फैल गया। इसके बाद नदी के पानी की जांच के लिए सैंपल भेजे गए थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 07 Jul 2021 8:10:12

गंगा नदी की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, जानें क्या है पूरा मामला

गंगा नदी की कोरोना रिपोर्ट आ गई है और राहत की बात ये है कि गंगा की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। दरअसल, गंगा में शवों के बहाए जाने की खबरों के बाद लोगों में डर था कि कहीं पानी में कोरोना संक्रमण तो नहीं फैल गया। इसके बाद नदी के पानी की जांच के लिए सैंपल भेजे गए थे।

आपको बता दे, गोमती नदी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी, जबकि गोमती के जिस पानी का सैंपल लिया गया, वो ट्रीटमेंट वाला था। पहले भी कई बार अलग-अलग फोरम में ये बात सामने आई है कि बहते जल में कोरोना वायरस नहीं होता है। लेकिन जिस तरीके से लखनऊ में वाटर ट्रीटमेंट के बाद भी गोमती नदी में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है, उससे सवाल खड़े हो गए थे।

दो महीने तक शोध किया गया

वायरस की मौजूदगी का जवाब हासिल करने के लिए बनारस हिंदू विश्वविदयालय और बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान लखनऊ के विज्ञानियों द्वारा दो महीने तक शोध किया गया। इसके लिए काशी में 16 स्थानों से सैंपल लिए गए। खास बात ये है कि सैंपल उन स्थानों से भी लिए गए जहां पर पानी ठहरा हुआ था।

दूसरी खास बात ये है कि मई के महीने में ये वो समय था, जहां कोरोना की दूसरी लहर अपने पूरे चरम पर थी और गंगा में लाशें तैरते दिखीं थीं और लोग गंगाजल को लेकर भयभीत और आशंकित थे। एक महीने तक सभी 16 सैंपल का परीक्षण किया गया जिसके बाद अब रिपोर्ट निगेटिव आई है।

गंगाजल में कोरोना को हराने की ताकत

शोध टीम में शामिल बीएचयू के जीव विज्ञानी प्रो ज्ञानेश्वर चौबे ने बताया कि सभी सैंपल की आरटीपीसीआर जांच की गई, जो कि निगेटिव आई है। सैंपल में गलती की संभावना कम से कम हो, इसकी मध्य धारा, किनारे और सीवरेज से दस मीटर की दूरी पर लिए गए। अब इस रिपोर्ट से उत्साहित जीव विज्ञानी देश की अन्य नदियों के भी सैंपल लेने की योजना बना रहे हैं। इसके साथ ही गंगा के दूसरे फेज का भी परीक्षण किया जा रहा है, जिसमे गंगा में गिरने से पहले और गिरने के फौरन बाद सीवरेज का परीक्षण किया जाएगा। इस जांच के बाद अगर क्लीनिकल ट्रायल से ये बात पता लगाया जा सकता है कि क्या गंगाजल में कोरोना को हराने की ताकत है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात