न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

G-20 रात्रिभोज: दो प्रधानमंत्रियों सहित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री को आमंत्रण, शामिल नहीं होंगे देवेगौड़ा, गहलोत व सिद्धारमैया

जी20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर 9 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा रात्रिभोज का आयोजन किया जा रहा है। इस जी20 आधिकारिक रात्रिभोज के लिए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और एचडी देवगौड़ा को न्योता मिला है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 08 Sep 2023 11:36:09

G-20 रात्रिभोज: दो प्रधानमंत्रियों सहित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री को आमंत्रण, शामिल नहीं होंगे देवेगौड़ा, गहलोत व सिद्धारमैया

नई दिल्ली। जी20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर 9 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा रात्रिभोज का आयोजन किया जा रहा है। इस जी20 आधिकारिक रात्रिभोज के लिए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और एचडी देवगौड़ा को न्योता मिला है। रात्रिभोज का न्योता सभी मुख्यमंत्रियों को भी दिया गया है। कई विपक्षी मुख्यमंत्रियों ने रात्रिभोज में शामिल होने में असमर्थता व्यक्त की है। कांग्रेस के चार मुख्यमंत्रियों में से केवल हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के डिनर में शामिल होने की संभावना है। उनके ऑफिस ने कहा है कि अंतिम फैसला शुक्रवार को लिया जाएगा।

इन दो पीएम को भी G20 डिनर के लिए न्योता

सामाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस डिनर पार्टी में शामिल होने के लिए देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एच डी देवगौड़ा को न्योता दिया गया है। इनके अलावा अमरीकी राष्ट्रपति जो बिडेन, ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक, सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, कनाडाई प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो और जापान के पीएम फुमियो किशिदा उन प्रमुख नेताओं में से हैं जो दिल्ली में आयोजित रात्रिभोज कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

एच डी देवेगौड़ा बोले रात्रिभोज में शामिल नहीं होऊंगा

एच डी देवेगौड़ा ने ट्वीट कर बताया है कि वह डिनर में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने ट्वीट किया, "मैं स्वास्थ्य कारणों से माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित जी20 रात्रिभोज में शामिल नहीं होऊंगा। मैंने पहले ही सरकार को इसके बारे में बता दिया है। मैं जी20 शिखर सम्मेलन की शानदार सफलता की कामना करता हूं।"

भोज में शामिल हो सकते हैं नीतीश कुमार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भोज में शामिल होंगे या नहीं इसको लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। दोनों इस संबंध में शुक्रवार को फैसला लेने वाले हैं। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन भोज में शामिल होंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी भोज में शामिल हो सकते हैं।

कई विपक्षी मुख्यमंत्री नहीं होंगे शामिल

गौरतलब है कि इस डिनर पार्टी में हिस्सा लेने के लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रण भेजा गया है। हालांकि कई विपक्षी मुख्यमंत्रियों ने शामिल होने में असमर्थता जाहिर की है। इनमें कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के नाम शामिल हैं।

डिनर में शामिल नहीं होंगे सिद्धारमैया

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के ऑफिस ने कहा कि वे डिनर में शामिल नहीं होंगे। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के ऑफिस ने जानकारी दी है कि सीएम का दिल्ली जाने का अभी कोई कार्यक्रम नहीं है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी भोज में शामिल नहीं होंगे। वह बीमार हैं। उन्हें पीठ संबंधी कुछ परेशानी है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के भी सप्ताहांत में दिल्ली जाने की संभावना नहीं है।

भोज के लिए दिल्ली नहीं आएंगे नवीन पटनायक

आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा के मुख्यमंत्री के भी भोज में शामिल होने की संभावना कम है। इनकी पार्टियां न तो NDA में शामिल हैं और न ही I.N.D.I.A ब्लॉक का हिस्सा हैं। आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी परिवार के साथ स्कॉटलैंड की यात्रा पर हैं। वह मंगलवार को वापस आने वाले हैं। तेलंगाना के सीएम केसी राव के ऑफिस के सूत्रों के अनुसार सीएम रात्रिभोज में शामिल नहीं होंगे। ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक भी भोज के लिए दिल्ली नहीं जाने वाले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी