न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

G-20: पुतिन के बाद अब चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का आना मुश्किल, ली कियांग करेंगे प्रतिनिधित्व

दिल्ली में अगले सप्ताह 8 से 10 सितंबर तक होने जा रहे है जी20 शिखर सम्मेलन में दुनिया के शीर्ष राष्ट्राध्यक्ष जुटेंगे। इसकी जोरदार तैयारी की जा रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 31 Aug 2023 2:52:33

G-20: पुतिन के बाद अब चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का आना मुश्किल, ली कियांग करेंगे प्रतिनिधित्व

नई दिल्ली। दिल्ली में अगले सप्ताह 8 से 10 सितंबर तक होने जा रहे है जी20 शिखर सम्मेलन में दुनिया के शीर्ष राष्ट्राध्यक्ष जुटेंगे। इसकी जोरदार तैयारी की जा रही है। अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस समेत कई देशों के राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री और उनके साथ आने वाले राजनयिक और अन्य प्रतिनिधियों के लिए राजधानी दिल्ली को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। इस बीच बताया जा रहा है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग दिल्ली नहीं आना चाहते हैं। वे अपनी जगह अपने देश के प्रधानमंत्री ली कियांग (Li Qiang) को भेज सकते हैं। इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए नई दिल्ली आने से मना कर दिया था।

चीन के साथ भारत का लंबे समय से सीमा विवाद चल रहा है। हाल ही में चीन ने अपना ‘मानक मानचित्र’ के 2023 संस्करण को जारी किया था। इसमें अरुणाचल प्रदेश को अपने देश का हिस्सा बताया गया है। ऐसा करके चीन एक बार फिर सीमा विवाद को बढ़ावा देने और भारत को उकसाने की कोशिश की है।

अब कौन करेगा चीन का प्रतिनिधित्व

एक रिपोर्ट के अनुसार, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के अगले सप्ताह भारत में G20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे। चीन स्थित एक भारतीय राजनयिक और G20 देश की सरकार के लिए काम करने वाले एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में आयोजित होने वाले G20 समिट में प्रधानमंत्री ली कियांग बीजिंग का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। भारतीय और चीनी विदेश मंत्रालयों के प्रवक्ताओं का कोई बयान सामने नहीं आया है।

नक्शे को लेकर दोनों देशों में विवाद

जी-20 का शिखर सम्मेलन चीन ने बीते दिनों विवादित नक्शा जारी किया था। इस मानचित्र में भारत के अक्साई चिन और अरुणाचल प्रदेश को चीन का हिस्सा दिखाया गया है, इतना ही नहीं तिब्बत और ताइवान को भी चीन ने अपने हिस्से में दिखाया। भारत ने चीन के इस नक्शे पर कड़ा विरोध दर्ज किया था। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने साफ कहा कि चीन की ऐसी पुरानी आदत है।

चीन अक्साई चिन में बना रहा सुरंगें और बंकर

अब एक रिपोर्ट आई है जिससे भारतीय सेना की चिंता बढ़ा दी है। ड्रैगन लद्दाख के डेपसांग मैदान से 60 किलोमीटर दूर अक्साई चिन में सैनिकों और हथियारों के लिए अंडरग्राउंड बंकरों बना रहा है। सैटेलाइट तस्वीरें जारी की गई है, जिसमें चीन सीमा पर सुरंगें और बंकर बनाने का काम तेजी कर रहा है।

ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान शी जिनपिंग की पीएम मोदी से हुई थी मुलाकात

हाल ही में ब्रिक्स सम्मेलन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग गये थे और वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी मुलाकात भी हुई थी। ऐन मौके पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के इस तरह भारत आने से इंकार करने पर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

अंतिम बार 2019 में भारत आए थे चीनी राष्ट्रपति

हालांकि अभी उनके कार्यक्रम में बदलाव की औपचारिक सूचना नहीं मिली है, लेकिन मीडिया सूत्रों के मुताबिक वे नई दिल्ली नहीं आ रहे हैं। इससे पहले शी जिनपिंग 2019 में भारत आए थे। तब वह केरल के मलप्पुरम गये थे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन