न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अगर देश में होने लगे ये काम तो 50% सस्ता हो जाएगा फ्यूल, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर बोले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

देश को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से मुकाबला करने के लिए ईंधन के वैकल्पिक स्रोतों के प्रयोग का पता लगाना बेहद जरुरी है। मंगलवार को ‘वाटरवेज कॉन्क्लेव-2022’ को संबोधित करते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यह बात कही।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 13 Apr 2022 1:11:42

अगर देश में होने लगे ये काम तो 50% सस्ता हो जाएगा फ्यूल, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर बोले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

देश को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से मुकाबला करने के लिए ईंधन के वैकल्पिक स्रोतों के प्रयोग का पता लगाना बेहद जरुरी है। मंगलवार को ‘वाटरवेज कॉन्क्लेव-2022’ को संबोधित करते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यह बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि माल ढुलाई जलमार्गों को बढ़ावा देना होगा क्‍योंकि यह यातायात का सबसे सस्‍ता माध्‍यम है। गडकरी ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं। इसी को ध्‍यान में रखते हुए अब इनके सस्‍ते और आसानी से उपलब्‍ध विकल्‍पों का पता लगाना आवश्‍यक हो गया है। गडकरी ने मेथनॉल (Methanol) को डीजल का विकल्‍प बताते हुए कहा कि यह डीजल से सस्‍ता भी है और डीजल इंजन को मेथनॉल से चलने वाले इंजन में बदलने की तकनीक भी मौजूद है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि असम प्रतिदिन 100 टन मेथनॉल का उत्‍पादन करता है। इस उत्‍पादन को 500 टन प्रतिदिन किया जाएगा। तकनीक में बदलाव कर अगर डीजल इंजनों को मेथनॉल इंजनों में बदला जाए तो इसका फायदा असम को होगा। उन्‍होंने कहा कि मेथनॉल के इस्तेमाल से फ्यूल की लागत 50% तक घट जाएंगी।

गडकरी ने कहा, 'हम मेथनॉल से चलने वाले समुद्री इंजन विकसित कर सकते हैं और डीजल इंजनों को उसमें बदल सकते हैं। स्‍वीडन की एक कंपनी के पास डीजल इंजनों को मेथनॉल इंजन में बदलने की तकनीक है।'

नितिन गडकरी ने कहा कि माल ढुलाई के लिए जलमार्गों का ज्‍यादा प्रयोग किया जाना चाहिए। अगर सड़क मार्ग से परिवहन की लागत 10 रुपये है तो रेलवे के जरिए यह 6 रुपये है। वहीं अगर जलमार्ग का प्रयोग किया जाए तो यह खर्च घटकर सिर्फ 1 रुपया रह जाता है। फिलहाल परिवहन लागत बहुत ज्‍यादा है। इसे घटाने की जरूरत है। जलमार्गों के अधिक से अधिक प्रयोग पर जोर देते हुए उन्‍होंने कहा कि इससे व्‍यापार में बढ़ोतरी होगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। नितिन गडकरी ने केंद्रीय बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल को मेथनॉल के प्रयोग के बारे में विचार करने और जलमार्गों से ज्‍यादा माल ढुलाई के विकल्‍पों पर गौर करने का सुझाव दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल