न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे सिने उद्योग के अमिताभ बच्चन से लेकर रामायण के अरुण गोविल व दीपिका

राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने एक बयान में कहा कि भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा में लगभग 4,000 संतों और 2,200 अन्य मेहमानों को आमंत्रित किया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 11 Jan 2024 1:26:40

रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे सिने उद्योग के अमिताभ बच्चन से लेकर रामायण के अरुण गोविल व दीपिका

अयोध्या। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने एक बयान में कहा कि भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा में लगभग 4,000 संतों और 2,200 अन्य मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। इसमें सियासत, खेल, बॉलीवुड, उद्योग और अध्यात्म से जुड़ी तमाम हस्तियों को निमंत्रण मिला है। इन हस्तियों में एक तरफ जहाँ अमिताभ बच्चन व रजनीकांत जैसे सितारे शामिल हैं, वहीं दूसरी ओर कभी रामायण के जरिये घर-घर में राम और सीता की तरह पूजे जाने वाले अरुण गोविल व दीपिका चिखलिया भी शामिल हैं।

गौरतलब है कि 22 जनवरी सभी देशवासियों के लिए खास होने वाली है। अयोध्या में बने राम मंदिर का भव्य उद्घाटन सोमवार, 22 जनवरी 2024 को होगा। इस दिन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होगा। धर्म गुरुओं की मानें तो मंदिर में भगवान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बिना उनका पूजन अधूरा माना जाता है। भव्य कार्यक्रम में मनोरंजन जगत के भी कई सितारे हिस्सा लेंगे।

दिग्गज कलाकार और महानायक अमिताभ बच्चन को भी प्राण प्रतिष्ठा के लिए आमंत्रित किया गया है. उनके साथ ही अनुपम खेर, संजय लीला भंसाली, राजकुमार हीरानी, रोहित शेट्टी आदि को भी इस कार्यक्रम में बुलाया गया है।

बीते दिनों अपनी फिल्म ‘एनिमल’ के जरिए धूम मचाने वाले रणबीर कपूर और नेशन अवॉर्ड विनर उनकी पत्नी आलिया भट्ट को भी इस कार्यक्रम का न्योता भेजा गया है। दोनों यंग जनरेशन को प्रजेंट करते हैं और युवाओं के बीच दोनों ही कलाकारों का खास क्रेज है।

बॉलीवुड के अन्य एक्टर्स की बात करें तो रणदीप हुडा, अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार, माधुरी दीक्षित को भी इस कार्यक्रम के लिए खास तौर पर आमंत्रित किया गया है।

अभिनेत्रियों में माधुरी के अलावा कंगना रनौत को भी खास तौर पर राम मंदिर उद्घाटन का न्योता मिला है। कंगना बीते कुछ समय से लगातार उत्तर प्रदेश के दौरे कर रही हैं। वे सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात कर चुकी हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा उनको लोकसभा चुनाव में उत्तरप्रदेश के किसी शहर से उतारने की तैयारी में है।

बॉलीवुड के साथ ही साउथ के कलाकारों को भी विशेष रूप से इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए बुलाया गया है। इनमें सीनियर कलाकार रजीनकांत, मोहनलाल, चिरंजीवी जैसे कलाकार शामिल हैं। इसके अलावा साउथ इंडस्ट्री से धनुष, ‘केजीएफ’ एक्टर यश, ‘कांतारा’ फेम ऋषभ शेट्टी, ‘सलार’ एक्टर प्रभास आदि को भी विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है।

रामायण के राम और सीता को मिला निमंत्रण

टीवी जगत के कलाकारों की बात करें तो मुख्य रूप से अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आमंत्रण मिला है। रामानंद सागर की ‘रामायण’ के जरिए इन दोनों ही कलाकारों ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इनके अलावा सिंगर अनूप जलोटा, कैलाश खेर आदि को भी खास तौर पर बुलाया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल