न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा : कनाडा वाला रिश्तेदार बनकर ठग ने युवक से ऐंठ लिए 1.22 लाख रुपए, फर्जी अकाउंट बना भेजा मैसेज

कनाडा वाला रिश्तेदार बनकर ठग ने युवक से 1.22 लाख रुपए ऐंठ लिए और जब 6 लाख रूपये की और मांग की तो ठगी का खुलासा हुआ।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 11 Aug 2021 7:22:33

हरियाणा : कनाडा वाला रिश्तेदार बनकर ठग ने युवक से ऐंठ लिए 1.22 लाख रुपए, फर्जी अकाउंट बना भेजा मैसेज

हरियाणा के पानीपत में ठगी का मामला सामने आया हैं जहां कनाडा वाला रिश्तेदार बनकर ठग ने युवक से 1.22 लाख रुपए ऐंठ लिए और जब 6 लाख रूपये की और मांग की तो ठगी का खुलासा हुआ। ठग ने पीड़ित के कनाडा में रहने वाले रिश्तेदार की सोशल मीडिया आईडी बनाकर रुपए मांगे और दोस्त की पत्नी के ऑपरेशन का हवाला दिया। पीड़ित ने ठग के खिलाफ मॉडल टाउन थाने में केस दर्ज कराया है। शिकायत के बाद अब पुलिस अकाउंट नंबर के माध्यम से ठगों तक पहुंचने में लगी है।

मॉडल टाउन निवासी ललित शर्मा ने बताया कि उनका एक रिश्तेदार कनाडा में रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर भी उनसे जुड़े हुए हैं। बुधवार सुबह को कनाडा के रिश्तेदार की आईडी से उन्हें सोशल मीडिया पर 32 हजार रुपए की मदद को लेकर एक मैसेज मिला। मैसेज में लिखा था कि भारत में उनके एक दोस्त की पत्नी का ऑपरेशन होना है और वह कनाडा से उसे रुपए नहीं भेज सकते। ललित ने मैसेज में दिए गए बैंक अकाउंट में 32 हजार रुपए डाल दिए।

इसके बाद एक और मैसेज आया और रुपए कम पड़ने की बात कहकर 90 हजार रुपए और मांगे। उन्होंने उसी बैंक अकाउंट में 90 हजार रुपए और डाल दिए। ललित ने बताया कि उसी आईडी से ठग ने तीसरी बार मैसेज करके प्लॉट की पेमेंट करने के नाम पर 6 लाख रुपए और मांगे। इसके लिए ठग ने 3 अलग-अलग अकाउंट नंबर दिए। बैंक अकाउंट नंबर के साथ पेटीएम नंबर भी दिए और बोला कि 2-3 दिन में वापस कर दूंगा। इस बार उन्हें शक हुआ तो उन्होंने अपने रिश्तेदार को फोन किया। रिश्तेदार ने रुपए मांगने से इंकार कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा

'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता

BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं

खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग

मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात

'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल

शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू

महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला

बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी

यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा

रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं

क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च

कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे

Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?