न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा : तीन युवकों से सेना में भर्ती करवाने के नाम पर हुई 21 लाख की ठगी, दिया फर्जी ज्वाइनिंग लेटर

हरियाणा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन युवकों से 21 लाख की ठगी की गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 06 Apr 2021 7:19:27

हरियाणा : तीन युवकों से सेना में भर्ती करवाने के नाम पर हुई 21 लाख की ठगी, दिया फर्जी ज्वाइनिंग लेटर

हरियाणा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन युवकों से 21 लाख की ठगी की गई। बाढड़ा थाना प्रभारी वीर सिंह ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बड़राई निवासी उमेश ने बताया कि कादमा निवासी दिनेश ने उससे, उसके साले चिड़िया निवासी रविंद्र और दोस्त ढाणी भालोठिया निवासी मुनेश से संपर्क किया था। उसने उन्हें बताया कि वह आर्मी ऑर्डिनेंस फैक्टरी मुरादनगर में भर्ती है और वहां उसकी काफी जान-पहचान है। वह यहां युवाओं को भर्ती भी करवा सकता है।

उमेश ने बताया कि प्रति युवा सात लाख रुपये में बात तय हुई। छह अक्तूबर 2020 को दिनेश उनके घर दस्तावेज और रुपये लेने आया। वहां उमेश ने अपने साले रविंद्र और दोस्त मुनेश को भी बुला लिया। मुनेश के साथ उसका बड़ा भाई दिनेश भी वहां आ गया। वहां मौजिज ग्रामीणों की मौजूदगी में उमेश, रविंद्र और मुनेश ने कादमा निवासी दिनेश को तीन-तीन लाख और तीनों युवाओं के दस्तावेज दे दिए। शिकायतकर्ता पक्ष का कहना है कि आरोपी ने दो बार में उनसे ये रुपये लिए और उन्हें फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी थमाए।

उस दौरान दिनेश ने कहा कि एक युवा को भर्ती करवाने के सात लाख रुपये लगेंगे और ज्वाइनिंग लेटर देने पर बाकी चार-चार लाख रुपये वो ले जाएगा। इसके बाद दिनेश का उनके पास फोन आया और बाकी रुपयों का इंतजाम करने की बात कही। उमेश ने बताया कि दिनेश 23 नवंबर 2020 को उनके घर रुपये लेने और ज्वाइनिंग लेटर देने आया। इसके चलते उसने अपने साले रविंद्र और दोस्त मुनेश को भी बड़राई स्थित अपने घर बुला लिया। वहां आकर दिनेश उन्हें ज्वाइनिंग लेटर दे गया और 12 लाख रुपये कैश ले गया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत