न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सिंध नदी में गिरी बंगाल से मजदूरी करने शिवपुरी आए मजदूरों से भरी पिकअप, 4 की मौत, 16 घायल

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला जहां बंगाल से मजदूरी करने शिवपुरी आए मजदूरों से भरी पिकअप सिंध नदी में गिर गई जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 16 लोग घायल हो गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 15 Feb 2022 5:55:36

सिंध नदी में गिरी बंगाल से मजदूरी करने शिवपुरी आए मजदूरों से भरी पिकअप, 4 की मौत, 16 घायल

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला जहां बंगाल से मजदूरी करने शिवपुरी आए मजदूरों से भरी पिकअप सिंध नदी में गिर गई जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 16 लोग घायल हो गए। हादसा कोलारस के हीरापुर गांव के पास रात करीब दाे बजे हुआ। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी पश्चिम बंगाल से ट्रेन से झांसी पहुंचे थे। यहां से बस से शिवपुरी पहुंचे और फिर कंपनी की गाड़ी से साइट पर जाने के लिए निकले थे। सिंध नदी के पास अचानक से झटका लगा और गाड़ी गड्‌ढे में घुसती हुई पलटी खा गई। गाड़ी के सामने कोई जानवर आ गया था। उसे बचाने के चक्कर में हादसा हुआ।

शिवपुरी में पड़ोरा से पिछोर सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य में लगी डीसीसी कंपनी ने पुल निर्माण के लिए विशेष मजदूर पश्चिम बंगाल के किशनगंज से बुलाए थे। मजदूर सोमवार की रात रेलमार्ग से झांसी पहुंचे और वहां से बस से शिवपुरी के ग्राम पड़ोरा पहुंचे। कंपनी का पिकअप वाहन मजदूरों को लेकर साइट पर जा रहा था, तभी हादसा हो गया।

मृतकों में से तीन लोगों की पहचान हामिद मोहम्मद अब्दुल्ला पुत्र मुजारक निवासी सिरसी, खहुल आमीन पुत्र अब्दुल रहमान निवासी सिरसी और हाकिम पुत्र मुस्तफा निवासी चाकुलिया पश्चिम बंगाल के रूप में की गई है। एक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग

अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद

SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!

तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी

अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’

ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी

अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट

दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा

राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा

एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें

श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद

दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी