न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

म्यांमार : प्रदर्शनों के दौरान सेना के स्नाइपरों ने छह और को मारी गोली, 560 पहुंचा मौत का आंकड़ा

शनिवार देररात और रविवार को यंगून में 4 और मांडले में 2 लोकतंत्र समर्थकों को सेना के स्नाइपरों ने निशाना बनाया। इसी के साथ ही प्रदर्शन में मौत का आंकड़ा लगभग 560 के पास पहुंच चुका हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 05 Apr 2021 5:27:13

म्यांमार : प्रदर्शनों के दौरान सेना के स्नाइपरों ने छह और को मारी गोली, 560 पहुंचा मौत का आंकड़ा

म्यांमार में फौजी तानाशाही और तख्ता पलट के खिलाफ लगातार प्रदर्शन किया जा रहा हैं जिसमें सेना के द्वारा कड़ा रवैया अपनाया जा रहा हैं और प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाई जा रही हैं। शनिवार देररात और रविवार को यंगून में 4 और मांडले में 2 लोकतंत्र समर्थकों को सेना के स्नाइपरों ने निशाना बनाया। इसी के साथ ही प्रदर्शन में मौत का आंकड़ा लगभग 560 के पास पहुंच चुका हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, मरने वालों में कुछ प्रदर्शनकारी किशोर हैं तो ज्यादातर सड़क किनारे खड़े बच्चों के सीधे सिर में गोलियां मारी गई हैं। अपने ही घर में पिता की गोद में बैठे, आंगन में खेलते या घर में बड़ों को चाय देते छोटे बच्चों तक को गोली मार दी गई। बर्बरता की हदें लांघते हुए सैनिकों ने 40 बच्चों को भी निशाना बनाया है। अब तक सेना 2,688 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। यही, नहीं सैन्य तख्तापलट के विरोध के केंद्र बने गांवों पर हवाई हमले तक किए जा रहे हैं।

40 गायकों, सोशल मीडिया हस्तियों के खिलाफ वारंट

सैन्य तानाशाही के खिलाफ बोलने वाले लोगों पर भी प्रशासन की नजरे पैनी हो गई हैं। प्रशासन ने ऐसी गतिविधियों में शामिल 40 गायकों, मॉडल व सोशल मीडिया पर प्रभाव रखने वाले लोगों के खिलाफ वारंट जारी किया। उन्हें तानाशाही का विरोध करने का दोषी बताया गया। ऐसा कहा जा रहा है कि इन लोगों को तीन वर्ष तक की कैद हो सकती है।

ईस्टर पर अंडे लेकर किया प्रदर्शन

यंगून सहित कई शहरों में रविवार को ईस्टर के मौके पर नागरिकों ने रंगे हुए अंडे लेकर प्रदर्शन किया। इनमें प्रतिरोध के चिह्न बनाए गए थे। मांडले में लोगों ने मोटरसाइकिल रैली निकाली। सेना द्वारा मारे गए लोगों की स्मृति में सार्वजनिक स्थानों पर फूल भी रखे गए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी

निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती