न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : पुलिस के हथ्ते चढ़े पंचायत सेक्रेटरी की हत्या के चार आरोपी, धारदार हथियार से किया था हमला

पुलिस ने मुखबिर की खबर पर कारवाई करते हुए हत्या के वांछित चार आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 28 Jul 2021 5:41:29

उत्तरप्रदेश : पुलिस के हथ्ते चढ़े पंचायत सेक्रेटरी की हत्या के चार आरोपी, धारदार हथियार से किया था हमला

उत्तरप्रदेश के गोरखपुर जिले के गोला इलाके के गोपालपुर बाजार में 24 जुलाई को सेक्रेटरी अनीश की बाइक सवार बदमाशों द्वारा धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी जिसमें 17 लोगों पर हत्या, आपराधिक साजिश, हत्या की कोशिश की धाराओं में केस दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने मुखबिर की खबर पर कारवाई करते हुए हत्या के वांछित चार आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। पकड़े गए सभी आरोपी मुकदमे में नामजद हैं। एसपी साउथ अरुण सिंह ने कहा कि चार अज्ञात बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाकर उनकी गिरफ्तारी व अन्य की तलाश में जनपद व गैर जनपद में भी तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस मामले में पुलिस ने अनीश की पत्नी दीप्ति मिश्रा के मायके वालों समेत पुलिस इस मामले में वांछित अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। सभी घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस के मुताबिक वारदात में नामजद गगहा के देवकली निवासी और दीप्ति के बड़े पिता मणिकांत मिश्रा, दुबौली निवासी विवेक तिवारी, अभिषेक तिवारी और सन्नी सिंह को गिरफ्तार किया गया है। वारदात शनिवार को उस वक्त हुई थी, जब अनीश अपने चाचा देवीदयाल के साथ बाजार में गए थे। एक दुकान में हिसाब किताब करने के दौरान ही उनके मोबाइल पर फोन आया था और फिर वह बात करते हुए बाहर आ गए थे।

इसी दौरान दो बाइक पर आए चार बदमाशों ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया था, जिसमें उनकी मौत हो गई थी। बचाव में गए चाचा भी घायल हो गए थे जिनका अभी मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में अनीश के बड़े भाई अनिल कन्नौजिया की तहरीर पर 17 नामजद और चार अज्ञात पर केस दर्ज किया था। तभी से आरोपियों की तलाश में थी कि मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि चारों आरोपी देईडीहा के पास मौजूद है। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात