न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

4 साल बाद अपने वतन पाकिस्तान लौट रहे हैं पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, जनवरी में लड़ सकते हैं चुनाव

पाकिस्तान के पूर्व और सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे नवाज शरीफ आज पाकिस्तान वापस लौट रहे हैं। गौरतलब है कि नवाज शरीफ ने 3 अलग-अलग कार्यकालों में 9 साल तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद को सुशोभित किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 21 Oct 2023 1:31:33

4 साल बाद अपने वतन पाकिस्तान लौट रहे हैं पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, जनवरी में लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व और सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे नवाज शरीफ आज पाकिस्तान वापस लौट रहे हैं। गौरतलब है कि नवाज शरीफ ने 3 अलग-अलग कार्यकालों में 9 साल तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद को सुशोभित किया है। पिछले कुछ महीनों से उनकी वापसी की चर्चाएँ चल रही थीं, अंतत: आज उन चर्चाओं पर विराम लग गया, जब पूर्व पाकिस्तानी पीएम की वतन वापसी होगी। नवाज़ का परिवार, राजनीतिक पार्टी और समर्थक उनकी वापसी को लेकर काफी उत्साहित हैं।

4 साल बाद होगी वतन वापसी

नवाज़ की 4 साल बाद पाकिस्तान वापसी होगी। वह पिछले 4 साल से इंग्लैंड के लंदन में हैं। पाकिस्तान लौटने से पहले नवाज़ दुबई आ गए थे और यहाँ से वह पाकिस्तान लौटेंगे।

क्यों थे पाकिस्तान से बाहर?

पाकिस्तान का पीएम रहते नवाज़ पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे थे। भ्रष्टाचार के इन्हीं मामलों में नवाज़ को जेल की सज़ा मिली थी, पर इलाज का हवाला देकर नवाज लंदन चले गए और सज़ा से बचने के लिए लंदन ही रुक गए और पाकिस्तान नहीं आए।

पिछले कुछ समय में मिली राहतें

नवाज़ को पिछले कुछ समय में राहतें मिली हैं जिनसे उनकी पाकिस्तान लौटने की राह आसान हुई हैं। पाकिस्तान की एक अदालत ने गुरुवार को नवाज़ को भ्रष्टाचार के मामलों में जमानत दे दी। जानकारी के अनुसार नवाज़ को 24 अक्टूबर तक की जमानत दी गई। साथ ही नवाज़ के खिलाफ निकले गिरफ्तारी के वॉरंट को भी रद्द कर दिया गया। इतना ही नहीं, 2017 में पीएम पद की कुर्सी जाने के बाद पाकिस्तान के कोर्ट ने नवाज के फिर से पाकिस्तान का पीएम बनने के लिए चुनाव लड़ने पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था। पर कुछ महीने पहले नवाज को उस प्रतिबंध से राहत मिल गई। जुलाई में पाकिस्तान सरकार के तत्कालीन कानून मंत्री आजम नज़ीर तरार ने देश के चुनावी कानून में संशोधन कर नवाज़ पर आजीवन चुनाव न लड़ सकने के बैन को खत्म कर दिया था। ऐसे में अगले साल जनवरी में पाकिस्तान में होने वाले चुनाव में नवाज़ लड़ सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर