न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ISI के पूर्व चीफ फैज हमीद सैन्य हिरासत में, कोर्ट मार्शल की कार्रवाई शुरू

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के पूर्व चीफ फैज हमीद की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। फैज हमीद के खिलाफ पाकिस्तान सेना अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 12 Aug 2024 10:38:55

ISI के पूर्व चीफ फैज हमीद सैन्य हिरासत में, कोर्ट मार्शल की कार्रवाई शुरू

नई दिल्ली। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के पूर्व चीफ फैज हमीद की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। फैज हमीद के खिलाफ पाकिस्तान सेना अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है।

आईएसपीआर की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार फैज हमीद को सैन्य हिरासत में ले लिया गया है। टॉप सिटी हाउसिंग स्कीम मामले में फैज हमीद का नाम सामने आया था। पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद के खिलाफ टॉप सिटी हाउसिंग स्कीम केस में की गई शिकायतों का पता लगाने के लिए पाकिस्तानी सेना की एक टीम ने जांच की थी, जिसमें फैज अहमद के खिलाफ कई मामले सामने आए हैं।

इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पाकिस्तान के पूर्व खुफिया प्रमुख फैज हमीद को हिरासत में लिया गया है। आईएसपीआर ने कहा, "इसके अलावा, फैज अहमद के रिटायर होने के बाद पाकिस्तान सेना अधिनियम के उल्लंघन के कई मामले भी सामने आए हैं। रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है। ऐसा पहली बार हुआ है जब पाकिस्तान के किसी पूर्व खुफिया प्रमुख के खिलाफ कोर्ट मार्शल की कार्रवाई शुरू की गई है।

बीते साल 14 नवंबर 2023 को जारी अपने लिखित आदेश में पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद के खिलाफ “अत्यंत गंभीर प्रकृति” के आरोप हैं। अगर आरोप सही साबित हुए तो वो देश के सशस्त्र बलों, आईएसआई और पाकिस्तान रेंजर्स की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाएंगे, इसलिए इन्हें अनदेखा नहीं किया जा सकता।

टॉप सिटी हाउसिंग के प्रबंधन ने पूर्व आईएसआई प्रमुख के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया था कि उन्होंने इसके मालिक मोइज़ खान के ऑफिसों और घरों पर छापेमारी की थी। जिसके बाद नवंबर 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने हाउसिंग सोसाइटी के मालिक को फैज हमीद और उनके सहयोगियों के खिलाफ अपनी शिकायतों के निपटारे के लिए रक्षा मंत्रालय सहित संबंधित विभागों से संपर्क करने को कहा गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका