न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी की परीक्षा पे चर्चा का बदलेगा फॉर्मेट, आयोजन में शामिल होंगी दीपिका पादुकोण, मैरी कॉम सहित 12 हस्तियाँ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संवाद कार्यक्रम 'परीक्षा पे चर्चा' इस वर्ष नए प्रारूप और शैली में आयोजित किया जाएगा। इसमें बोर्ड परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों को संबोधित करने के लिए अधिक हस्तियों को शामिल किया जाएगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 06 Feb 2025 1:38:33

PM मोदी की परीक्षा पे चर्चा का बदलेगा फॉर्मेट, आयोजन में शामिल होंगी दीपिका पादुकोण, मैरी कॉम सहित 12 हस्तियाँ

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संवाद कार्यक्रम 'परीक्षा पे चर्चा' इस वर्ष नए प्रारूप और शैली में आयोजित किया जाएगा। इसमें बोर्ड परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों को संबोधित करने के लिए अधिक हस्तियों को शामिल किया जाएगा।

इन हस्तियों में दीपिका पादुकोण, मैरी कॉम, अवनी लेखरा, रुजुता दिवेकर, सोनाली सभरवाल, फूडफार्मर, विक्रांत मैसी, भूमि पेडनेकर, टेक्निकल गुरुजी और राधिका गुप्ता शामिल हैं जो छात्रों को सशक्त बनाने की यात्रा का हिस्सा बनेंगे। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा प्रतिवर्ष प्रधानमंत्री मोदी के साथ छात्रों का संवादात्मक कार्यक्रम, राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में टाउन हॉल प्रारूप में आयोजित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 फरवरी सुबह 11 बजे 'परीक्षा पे चर्चा 2025' के 8वें संस्करण में स्टूडेंट्स, टीचर्स और पेरेंट्स से बातचीत करेंगे। इस साल यह इवेंट एक नए इंटरेक्टिव फॉर्मेट में होगा। इस बार इवेंट में पीएम मोदी के साथ कई सेलिब्रिटीज भी हिस्सा लेंगे। पूरा इवेंट 8 एपिसोड में बांटा जाएगा। इनमें अलग-अलग फील्ड की कुल 12 हस्तियां बच्चों के सवालों के जवाब देंगी।

3.30 करोड़ से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

परीक्षा पे चर्चा 2025 में इस साल भारत और विदेशों से 3.30 करोड़ से ज्यादा स्टूडेंट्स, टीचर्स और पेरेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है। PPC 2025 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 14 दिसंबर 2024 को शुरू हुआ था और 14 जनवरी 2025 को बंद हुआ।

10 जनवरी सुबह 11 बजे होगा कार्यक्रम

कार्यक्रम 10 जनवरी 2025 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में टाउन हॉल फॉर्मेट में आयोजित किया जाएगा। 2018 में शुरू हुआ यह इवेंट हर साल कक्षा 6 से 12 तक के स्टूडेंट्स को परीक्षा के तनाव और दबाव से निपटने में मदद करने के लिए आयोजित किया जाता है। इस इंटरेक्टिव इवेंट में बच्चों को प्रधानमंत्री से सवाल पूछने का मौका मिलता है और चयनित सवाल कार्यक्रम में शामिल किए जाते हैं।

PPC में शामिल होने के लिए देशभर के स्कूलों में 12 से 23 जनवरी 2025 के बीच कई इवेंट्स का आयोजन किया गया। इनमें पारंपरिक स्पोर्ट्स, मैराथन दौड़, मीम प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक, योग और ध्यान सेशन, पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता, प्रेरणादायक फिल्म प्रदर्शनी, मानसिक स्वास्थ्य कार्यशालाएं और काउंसलिंग सेशन, कविता/गान/प्रस्तुतियां शामिल हैं।

परीक्षा पे चर्चा न केवल एक लोकप्रिय कार्यक्रम बन गया है, बल्कि यह एक 'जन आंदोलन' में भी बदल गया है, जो पूरे देश में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ गहराई से जुड़ गया है। परीक्षा के तनाव को दूर करने और छात्रों को परीक्षाओं को एक त्यौहार - 'उत्सव' के रूप में देखने के लिए प्रोत्साहित करने पर इस पहल का ध्यान सभी क्षेत्रों के लोगों के दिलों में घर कर गया है।

परीक्षा पे चर्चा में भारी भागीदारी मानसिक स्वास्थ्य और समग्र शिक्षा के महत्व के बारे में बढ़ती जागरूकता और स्वीकृति को दर्शाती है। कार्यक्रम का इंटरैक्टिव प्रारूप जिसमें छात्रों, शिक्षकों और प्रधानमंत्री के बीच खुला संवाद शामिल है। यह इसकी सफलता में और योगदान दिया है।

परीक्षा पे चर्चा को एक 'जन आंदोलन' के रूप में और अधिक मजबूत करने के लिए, 12 जनवरी, 2025 (राष्ट्रीय युवा दिवस) से 25 जनवरी, 2025 (नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती) तक स्कूल स्तर पर आकर्षक गतिविधियों की एक श्रृंखला आयोजित की गई।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित इन गतिविधियों का उद्देश्य छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को परीक्षा पे चर्चा को एक उत्सव के रूप में मनाने में शामिल करना था। कुल 1.42 करोड़ छात्रों, 12.81 लाख शिक्षकों और 2.94 लाख स्कूलों ने भाग लिया। इन गतिविधियों को परीक्षा के दौरान और उसके बाद तनाव कम करने, ध्यान केंद्रित करने और प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म