न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Omicron के खतरे के बीच आगरा से लापता हुए 45 विदेशी पर्यटक, मचा हड़कंप

आगरा से 45 विदेशी सैलानी लापता हो गए हैं। इस बात से आगरा के स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Dec 2021 7:42:10

Omicron के खतरे के बीच आगरा से लापता हुए 45 विदेशी पर्यटक, मचा हड़कंप

आगरा से 45 विदेशी सैलानी लापता हो गए हैं। इस बात से आगरा के स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर और ओमिक्रॉन वैरिएंट अलर्ट के बीच आगरा आने वाले विदेशी पर्यटकों पर खास नजर रखी जा रही है। इस बीच खबर सामने आई है कि आगरा से 45 विदेशी सैलानी लापता हो गए हैं। इस बात से आगरा के स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। अब उनकी तलाश में स्वास्थ्य विभाग और लोकल इंटेलीजेंस यूनिट (LIU) की टीमें लगी हुई हैं।

कोरोना के खतरनाक वैरिएंट ओमीक्रॉन के खतरे के बीच ये सभी विदेशी पर्यटक आगरा पहुंचे और बिना जांच कराए स्वास्थ्य विभाग के राडार से बाहर निकल गए। जानकारी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने 45 विदेशी पर्यटकों की तलाश के लिए चार रैपिड रिस्पांस टीमों का गठन किया है।

आगरा पुलिस की लोकल इंटेलीजेंस यूनिट यानी एलआईयू की टीम भी विदेशी पर्यटकों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। आगरा के सभी होटलों में भी इन 45 विदेशी सैलानियों की तलाश में छानबीन की जा रही है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ओमीक्रॉन के खतरे को देखते हुए शहर में आने वाले सभी विदेशी सैलानियों की स्कैनिंग की जा रही है। लक्षण नजर आने पर पर्यटकों की सैंपलिंग की जा रही है। लापता हुए पर्यटक नवंबर माह में आगरा आए थे।

सीएमओ डॉ अरुण कुमार श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि पर्यटक अब तक आगरा से चले गए होंगे। फिर भी उनकी तलाश की जा रही है। जांच पड़ताल के दौरान पता चला है कि विदेशी सैलानियों ने होटलों के रजिस्टर में गलत नाम और पता लिखवाया था। अब सभी के मोबाइल नंबर भी बंद हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

भूत बंगला: कहानी उलझी, किरदार बेमेल, फिर भी कमाई में आगे—आखिर किस सोच के साथ बनी यह फिल्म?

व्हाइट हाउस डिनर में हमले की ट्रंप ने सुनाई आपबीती, सीक्रेट सर्विस ने कहा—‘फर्श पर लेट जाइए’

बड़ी राहत की खबर: होर्मुज पार कर LNG से भरा टैंकर भारत की ओर, जानिए क्या है एलएनजी और क्यों है यह अहम

सोना-चांदी के दामों में भारी गिरावट, जानिए MCX पर आज किस स्तर पर हो रहा है कारोबार

मई में बुध-शनि की दुर्लभ युति से बनेगा शक्तिशाली योग, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे भाग्य के दरवाजे

केदारनाथ में फर्जी साधुओं पर शिकंजा, ‘ऑपरेशन कालनेमि’ से होगी पहचान; धाम की गरिमा बचाने की पहल तेज

इंडोनेशिया में बड़ा रेल हादसा: स्टेशन पर दो ट्रेनों की भीषण टक्कर, 4 की मौत; महिला कोच में फंसे यात्री

इस मासूम बच्चे ने खोल दी समाज की पोल, वीडियो देख आप भी शेयर करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे

नारियल पानी बनाम गन्ने का रस: भीषण गर्मी में क्या पिएं, सेहत के लिए कौन है ज्यादा बेहतर?

समुद्र की गहराइयों में मिला ‘रहस्यमयी सुनहरा गोला’, क्या था एलियंस से कनेक्शन? वैज्ञानिकों ने आखिरकार खोला सच

यूपी में डाटा ऑपरेटर पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान, 2505 स्कूलों में जल्द तैनात होंगे नए प्रधानाचार्य

मनु भाकर से वैभव सूर्यवंशी पर सवाल बना विवाद की वजह, सोशल मीडिया पर उठे पत्रकारिता पर सवाल

DC vs RCB: कम स्कोर वाला ऐतिहासिक मुकाबला, दोनों टीमों ने मिलकर तोड़ा 11 साल पुराना रिकॉर्ड

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी की फिटनेस पर बड़ा अपडेट, पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेंगे या नहीं? जानिए पूरी स्थिति