न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली राजस्थान समेत कई उत्तर भारतीय राज्यों में कोहरे का कहर

राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरे का कहर साफ तौर पर देखा जा रहा है। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाएं दिल्ली में सिहरन पैदा करेंगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 30 Dec 2023 2:15:54

दिल्ली राजस्थान समेत कई उत्तर भारतीय राज्यों में कोहरे का कहर

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार समेत कई उत्तर भारत के राज्य घने कोहरे की चादर से ढके हुए हैं। कोहरा इतना घना है कि कई इलाकों में विजिविलिटी जीरो हो गई है। वहीं, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड के साथ ही गलन बढ़ गई है। इस स्थिति को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले कुछ हफ्तों के दौरान तापमान में भयंकर गिरावट के संकेत दिए हैं। हालांकि रविवार के बाद कोहरा धीरे-धीरे कम हो सकता है, लेकिन 3 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं देखा जाएगा।

राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरे का कहर साफ तौर पर देखा जा रहा है। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाएं दिल्ली में सिहरन पैदा करेंगी। वहीं, मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के साथ ही राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और यूपी के कई हिस्सों में ‘कोल्ड डे’ की स्थिति का पूर्वानुमान जताया है।

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में कोहरे के चलते विजिबिलिटी 0-50 मीटर तक रही। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन से चार दिनों तक पूरे उत्तर भारत में कोहरे के चलते विजिबिलिटी काफी कम रहेगी। IMD ने 2 जनवरी तक उत्तर भारतीय राज्यों में कोहरे के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

श्रीनगर में तापमान शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे

आईएमडी के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान और बिहार के कुछ हिस्सों में शुक्रवार रात से रविवार सुबह तक ‘घने से बहुत घना’ कोहरा छाए रहने का अनुमान है। कश्मीर में तापमान में काफी गिरावट आई है, जहां ‘चिल्लई कलां’ के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर शहर और इसके आसपास के इलाकों में दृश्यता 50 मीटर से कम थी।

उत्तरप्रदेश के कई जिलों में कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने शनिवार की सुबह व रात में प्रदेश के कई जिलों में बहुत घना कोहरा छाया रहने का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केन्द्र की तरफ से जारी बुलेटिन के मुताबिक, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सीतापुर, हरदोई, फरूखाबाद, कन्नौज, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, शाहजहांपुर, बदायूं और आसपास के इलाकों में बहुत घना कोहरा छाया रहने के आसार हैं।

इन राज्यों में बारिश का अनुमान

उत्तर भारत में एक तरफ जहां कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। वहीं, दक्षिण भारत के तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थान पर मध्यम बारिश की संभवना जताई गई है। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

कोहरे के कारण उड़ानें रद्द

कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर विजीबिलटी शून्य मीटर होने के बाद भी दिल्ली एयरपोर्ट से किसी विमान को डायवर्ट नहीं किया गया। लेकिन इसके बावजूद कोहरे के चलते 100 से ज्यादा विमानों ने दिल्ली एयरपोर्ट से देरी से उड़ान भरी। इसके अलावा कुछ विमानों की सेवा शुक्रवार को रद्द भी रही। एयरलाइंस ने यात्रियों को एयरपोर्ट आने से पूर्व वेबसाइट पर विमान के बारे में जानकारी लेने की सलाह दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी