न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आगरा : पेट्रोल के दाम 100 रुपए पार होने पर सपा ने गांधीवादी तरीके से किया विरोध प्रदर्शन, लोगों को भेंट किए फूल

आगरा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांधीवादी तरीके से लोगों को फूल भेंट कर विरोध प्रदर्शन किया। सपा नेताओं ने लोगों को फूल देते हुए कहा कि यह है भाजपा के महंगाई वाले अच्छे दिन।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 08 Oct 2021 9:01:37

आगरा : पेट्रोल के दाम 100 रुपए पार होने पर सपा ने गांधीवादी तरीके से किया विरोध प्रदर्शन, लोगों को भेंट किए फूल

देश में पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। अक्टूबर के इस महीने के आठ दिनों में सात बार कीमतों में इजाफा हुआ हैं। इसी के चलते उत्तरप्रदेश में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए पहुंच गई है। इसके विरोध में आगरा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांधीवादी तरीके से लोगों को फूल भेंट कर विरोध प्रदर्शन किया। सपा नेताओं ने लोगों को फूल देते हुए कहा कि यह है भाजपा के महंगाई वाले अच्छे दिन। जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने कहाकि भाजपा सरकार में अगर जरा सी नैतिकता बची है तो उन्हें तुरंत टैक्स में कटौती करते हुए गरीब जनता को राहत देनी चाहिए। सरकार के जीएसटी, नोट बंदी जैसे कदम से महंगाई कम होने के बजाए बढ़ी है। कोरोना काल में लाखों लोग बेरोजगार हो गए। सरकार को आम जनता के बारे में सोचना चाहिए। इस दौरान सौरभ गुप्ता, गौरव यादव आदि उपस्थित रहे।

पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पेट्रोल की कीमत 100 रुपए पहुंच गई है। इसके अलावा रसोई गैस सिलेंडर भी 900 रुपए का हो गया है। विपक्ष ने बढ़ती महंगाई को मुद्दा बनाया है। इसको लेकर शुक्रवार को आगरा में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने गांधीवादी तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ता राजपुर चुंगी स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे। यहां पर पेट्रोल भरवाने आए लोगों को उन्होंने गुलाब का फूल भेंट किया। सपा महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने कहाकि आज महंगाई से आम आदमी बुरी तरह परेशान हैं। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, सरसों का तेल, दाल-चावल सहित ऐसी कोई वस्तु नहीं है जो महंगी न हुई हो। गरीब तबके के सामने रोजी-रोटी की समस्या है। परेशान होकर लोग आत्महत्या कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को डिप्रेशन से बाहर निकालने के लिए उन्हें गुलाब का फूल भेंट किया है। जनता को भरोसा दिलाया है कि 2022 में प्रदेश में सपा सरकार बनने पर महंगाई से राहत दिलाई जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप