Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

I.N.D.I.A गठबंधन समन्वय समिति की पहली बैठक आज, 5 राज्यों पर फोकस

विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A ने आज (13 सितंबर) को नई दिल्ली में कोऑर्डिनेशन कमेटी की पहली बैठक बुलाई है। जिसमें कमेटी के सभी 14 मेंबर शामिल होंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 13 Sep 2023 11:20:39

I.N.D.I.A गठबंधन समन्वय समिति की पहली बैठक आज, 5 राज्यों पर फोकस

नई दिल्ली। विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A ने आज (13 सितंबर) को नई दिल्ली में कोऑर्डिनेशन कमेटी की पहली बैठक बुलाई है। जिसमें कमेटी के सभी 14 मेंबर शामिल होंगे। यह बैठक NCP सुप्रीमो शरद पवार के दिल्ली स्थित आवास पर होगी। इसमें सीट शेयरिंग और उम्मीदवारों के नाम तय करने जैसे मुद्दों पर बात हो सकती है।

कमेटी मेंबर्स ने एजेंडा तैयार किया है, जिसे मीटिंग में अंतिम रूप दिया जाएगा। मीटिंग में संयुक्त रैलियों, साझा प्रचार व सोशल मीडिया स्ट्रेटेजी पर फैसला होना है। सूत्रों के मुताबिक, चुनाव और प्रचार का रोडमैप बनाने के लिए राज्यों को 4 कैटेगरी में बांटा गया है। पहली और सबसे अहम कैटेगरी में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र और कर्नाटक शामिल किए गए हैं।

इन 5 राज्यों में 212 सीटें, 180 भाजपा के पास

पहली कैटेगरी के पांचों राज्यों में गठबंधन की ताकत और साझा रणनीति के हिसाब से फोकस रहेगा। इन पांच राज्यों में 212 लोकसभा सीटें हैं, जिसमें 180 से अधिक भाजपा के पास हैं। 2019 के बाद इन राज्यों की सियासी स्थिति बदली है। यूपी में सपा 2017 के विधानसभा चुनाव में सिर्फ 47 सीटों पर सिमट गई थी। 2022 में उसकी सीटें 111 हो गईं।

बिहार में JDU ने भाजपा से किनारा करके RJD के साथ सरकार बना ली है। झारखंड में भी विपक्षी सरकार है। महाराष्ट्र में सरकार NDA की है फिर भी शरद पवार-उद्धव ठाकरे की जोड़ी कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़ी है। वहीं, कांग्रेस कर्नाटक की जीत को लोकसभा चुनाव में दोहराने का दावा कर रही है।
चौथी कैटेगरी के राज्यों में फंस सकता है पेंच

दूसरी श्रेणी में राजस्थान, मप्र, गुजरात, हिमाचल, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ जैसे राज्य हैं, जहां लड़ाई कांग्रेस-भाजपा के बीच है। इनके लिए रणनीति राष्ट्रीय मुद्दों और प्रदेश की समस्याओं को मिलाकर बनेगी।

तीसरी श्रेणी में ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना हैं जहां उन दलों की सरकार है जो एनडीए या इंडिया किसी के साथ नहींं। यहां की रणनीति अगल होगी।

चौथी श्रेणी में वे राज्य हैं जहां विपक्षी गठबंधन के दलों में मुकाबले की स्थिति बन सकती है। जैसे- पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, केरल और गोवा। इन राज्यों के लिए सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर फोकस रहेगा।

I.N.D.I.A की तीसरी बैठक में बनाई गईं 5 कमेटियां


मुंबई में 31 अगस्त और 1 सितंबर को विपक्षी गठबंधन की तीसरी बैठक हुई थी। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और बिहार के CM नीतीश कुमार ने 28 विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए। बैठक में कोऑर्डिनेशन और कैंपेन समेत 5 कमेटियां बनाई गईं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका