न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्यप्रदेश : रस्सी से गला घोंट बेटे ने की पिता की हत्या, सच छिपाने के लिए पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका दिया

एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर डाली और फिर सच को छिपाने के लिए लाश को पेड़ से फंदा लगा लटका दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 09 Aug 2021 10:24:13

मध्यप्रदेश : रस्सी से गला घोंट बेटे ने की पिता की हत्या, सच छिपाने के लिए पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका दिया

मध्यप्रदेश के राजगढ़ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर डाली और फिर सच को छिपाने के लिए लाश को पेड़ से फंदा लगा लटका दिया। 15 जून को हुई इस वारदात का पुलिस ने विवेचना के दौरान खुलासा किया। गांव में जब पुलिस आरोपी बेटे से पूछताछ करने के लिए आई तो गौशाला की तरफ भाग गया। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। फिर सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि पिता दूसरी शादी से नाराज थे। इस बात को लेकर दोनों में आए दिन विवाद होते रहते थे।

सारंगपुर थाना प्रभारी वीरेंद्र धाकड़ ने बताया कि 15 जून को धामंदा गांव में मृतक लख्मीचंद (55) पिता मांगीलाल नट, झरी खाल किनारे फांसी के फंदे पर लटकने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर जांच में शुरू कर दिया था। जांच और पीएम रिपोर्ट से मामला हत्या का निकला। जिस पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR की गई।

पुलिस के मुताबिक 15 जून को लख्मीचंद जब शौच के लिए बाहर जा रहा था। तभी आरोपी ने पीछे से डंडा मारा और वहां पड़ी रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दिया। फिर सबूत मिटाने के लिए आरोपी ने पिता की लाश को आत्महत्या दिखाने के लिए गांव के जंगल में एक पेड़ से रस्सी पर लाश को लटका दिया। फिलहाल कलयुगी बेटे मुकेश नट को सारंगपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'

'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता

शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?

खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग

मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात

'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल

शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू

महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला

101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख

यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा

रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं

8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई

कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे

Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?