न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेंगलुरु में कोरोना से पहली मौत, राज्य में एक्टिव केस बढ़कर हुए 38; स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कोरोना वायरस के चलते इस सीजन की पहली मौत की पुष्टि हुई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को बताया कि हाल के दिनों में कोविड-19 मामलों में आई तेजी के बाद यह पहली मृत्यु दर्ज की गई है। इसके साथ ही राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 25 May 2025 12:25:10

बेंगलुरु में कोरोना से पहली मौत, राज्य में एक्टिव केस बढ़कर हुए 38; स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

बेंगलुरु। कर्नाटक में 2025 की पहली कोविड-19 से मौत दर्ज की गई है, जिससे राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता बढ़ गई है। बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड इलाके में 85 वर्षीय बुजुर्ग मरीज की मल्टी-ऑर्गन फेलियर और सांस संबंधी दिक्कतों के चलते शनिवार को मौत हो गई। 17 मई को उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

इसी के साथ बेंगलुरु में कोरोना के 32 नए मामले सामने आए हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने टेस्टिंग और निगरानी बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों से सतर्कता बरतने और जरूरी सावधानियां अपनाने की अपील की है ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
प्रसव पूर्व महिला भी संक्रमित

बेलगावी जिले में एक गर्भवती महिला के कोरोना संक्रमित पाए जाने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। बताया गया है कि वह हाल ही में पुणे की यात्रा से लौटी थी, जिसके बाद संक्रमण की पुष्टि हुई।

आईसीयू वार्ड तैयार, मेडिकल कॉलेजों में टेस्टिंग बढ़ेगी

धारवाड़ समेत राज्य के कई जिला अस्पतालों में विशेष रूप से कोविड मरीजों के लिए 10-10 बेड के आईसीयू वार्ड स्थापित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही तकनीकी सलाहकार समिति ने स्वास्थ्य विभाग को कर्नाटक के 8 मेडिकल कॉलेजों में कोरोना टेस्टिंग शुरू करने की सिफारिश की है, जिससे संक्रमण की निगरानी सुदृढ़ की जा सके।

स्वास्थ्य मंत्री ने क्या कहा?

स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने शनिवार को बेंगलुरु में मीडिया से बात करते हुए कहा, "राज्य में मामूली वृद्धि जरूर देखी गई है, लेकिन घबराने की कोई जरूरत नहीं है। फिलहाल सभी मामले हल्के लक्षणों वाले हैं।"

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य में मास्क पहनना अनिवार्य नहीं है, लेकिन भीड़भाड़ वाले इलाकों में सावधानी बरतना जरूरी है। किसी प्रकार का यात्रा या आवाजाही प्रतिबंध लागू नहीं किया गया है।

कोविड अब हो चुका है स्थानिक महामारी

मंत्री राव ने आगे कहा, "कोविड-19 अब एक स्थानिक बीमारी बन चुका है, जो किसी भी समय किसी को हो सकती है। असली चिंता तभी होनी चाहिए जब कोई नया और खतरनाक वेरिएंट सामने आए।"

स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी

राज्य स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को एक एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि बीते 20 दिनों में बेंगलुरु में कोरोना संक्रमण के मामलों में निरंतर वृद्धि दर्ज की गई है। विभाग ने खासकर गंभीर सांस संबंधी लक्षणों वाले मरीजों को कोविड जांच कराने की सलाह दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा