न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ, 7 सितम्बर को निकाली जाएगी देश के हर जिले में यात्रा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का एक साल पूरा हो रहा है। इस मौके पर कांग्रेस ने देश के हर जिले में भारत जोड़ो यात्रा निकालने का ऐलान किया है। पार्टी ने इसके लिए कई जगहों पर आयोजन करने की भी योजना बनाई है। राहुल गांधी ने पिछले साल 7 सितंबर को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 03 Sep 2023 6:48:44

भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ, 7 सितम्बर को निकाली जाएगी देश के हर जिले में यात्रा

नई दिल्ली। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का एक साल पूरा हो रहा है। इस मौके पर कांग्रेस ने देश के हर जिले में भारत जोड़ो यात्रा निकालने का ऐलान किया है। पार्टी ने इसके लिए कई जगहों पर आयोजन करने की भी योजना बनाई है।

राहुल गांधी ने पिछले साल 7 सितंबर को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। 145 दिन तक चली 4000 किमी लंबी इस यात्रा का समापन 30 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हुआ था। सूत्रों ने कहा कि यात्रा कितनी लंबी होगी, इसकी रूपरेखा और अन्य जानकारी जल्द ही जिला कांग्रेस कमेटियों को भेजी जाएगी।

श्रीनगर में यात्रा के समापन के मौके पर शेर ए कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में राहुल ने कहा था- मैंने यह यात्रा अपने लिए या कांग्रेस के लिए नहीं बल्कि देश की जनता के लिए की है। हमारा उद्देश्य उस विचारधारा के खिलाफ खड़ा होना है जो इस देश की नींव को नष्ट करना चाहती है।

राहुल करेंगे गुजरात से मेघालय की पदयात्रा, तारीख तय नहीं

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने 8 अगस्त को जानकारी दी थी कि राहुल गांधी गुजरात से मेघालय तक की पदयात्रा करेंगे। हालांकि उन्होंने यात्रा की तारीख नहीं बताई थी। पटोले ने बताया था कि इस दौरान पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के नेता एवं कार्यकर्ता राज्य में पदयात्रा निकालेंगे।

राहुल गांधी ने 12 जनसभाओं को संबोधित किया था

इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने 12 सार्वजनिक सभाओं को संबोधित किया था, वहीं 100 से ज्यादा बैठकें और 13 प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी हिस्सा लिया। उन्होंने चलते हुए 275 से ज्यादा चर्चाओं में हिस्सा लिया, जबकि कहीं रुक कर 100 के करीब चर्चाएं कीं।

12 राज्यों से गुजरे राहुल गांधी

राहुल गांधी अपनी इस यात्रा के दौरान देश के 12 राज्यों से गुजरे थे। जिसमें कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और जम्मू कश्मीर शामिल हैं।

फिल्म और टीवी हस्तियां भी शामिल हुई

यात्रा के दौरान उनके साथ कांग्रेस के कई बड़े नेता भी शामिल हुए थे। इस दौरान बीच-बीच में देश की कई बड़ी हस्तियां भी उनके साथ यात्रा में शामिल हुईं। यात्रा के दौरान कमल हासन, पूजा भट्ट, रिया सेन, सुशांत सिंह, स्वरा भास्कर, रश्मि देसाई, आकांक्षा पुरी और अमोल पालेकर जैसी फिल्म और टीवी हस्तियों सहित समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी रही। इस दौरान राहुल अपने समर्थकों के साथ-साथ विरोधियों का भी ध्यान खींचने में कामयाब रहे।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारत जोड़ो यात्रा ने राहुल गांधी और कांग्रेस की छवि को बदलने में काफी अहम भूमिका निभाई है। यात्रा ने राजनीति में अनमने और पार्ट-टाइम नेता के बजाय राहुल की विपक्ष के एक परिपक्व और एक गंभीर नेता की छवि गढ़ने में मदद की।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं महिलाओं और बच्चियों के बाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी