न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी, क्राइम ब्रांच ने शुरू की जाँच, सुरक्षा बढ़ाई

हिन्दी सिनेमा के ख्यातनाम अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर रविवार सुबह मुँह अंधेरे मोटर साइकिल पर सवार दो लोगों द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 14 Apr 2024 3:00:36

सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी, क्राइम ब्रांच ने शुरू की जाँच, सुरक्षा बढ़ाई

मुंबई। हिन्दी सिनेमा के ख्यातनाम अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर रविवार सुबह मुँह अंधेरे मोटर साइकिल पर सवार दो लोगों द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। हेलमेट पहने दो अज्ञात व्यक्ति तेजी से आए और गैलेक्सी अपार्टमेंट की दिशा में कम से कम चार गोलियां चलाईं। इस घटना की जाँच के लिए मुंबई पुलिस की अपराध शाखा रविवार सुबह अभिनेता के बांद्रा पश्चिम स्थित घर पर पहुंची। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

ज्ञातव्य है कि पिछले कुछ सालों से, सलमान खान और उनके परिवार को बिश्नोई गिरोह जैसे पंजाब स्थित कुछ माफिया समूहों से मौत की धमकियां मिल रही हैं। उन्हें और उनके पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकियां दी गई हैं। यह पता नहीं चला है कि गोलीबारी के समय सलमान खान घर पर थे या नहीं।

घटना की जानकारी मिलने पर, बांद्रा पुलिस की एक टीम खान के घर पहुंची और जांच शुरू की। जाँच शुरू करने के साथ ही आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा भी कड़ी कर दी।

पुलिस शूटरों का पता लगाने के लिए इलाके में सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। बैलिस्टिक विशेषज्ञों के साथ अपराध शाखा और फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और इमारत के प्रवेश द्वार पर एक गोली का निशान पाया।

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से मिल रही हैं धमकियाँ

राजस्थान में 1998 में काले हिरण के शिकार की घटना के बाद कई सालों से सलीम खान और सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

2022 में, अपने घर के पास सुबह की सैर के दौरान, सलीम खान को एक नोट मिला, इसमें लिखा था, "सलीम खान, सलमान खान बहुत जल्दी आपका मूसेवाला जैसा हाल होगा।" गौरतलब है कि पंजाबी रैपर, सिद्धू मूसेवाला की 29 मई, 2022 को उनके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

सलमान खान को मिली धमकियों के बाद पुलिस ने उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया है। उन्हें बंदूक के लाइसेंस के लिए परमिट जारी किया है। पिछले साल अभिनेता ने अतिरिक्त सुरक्षा के रूप में एक नई बुलेट-प्रूफ एसयूवी खरीदी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1350 से ज्यादा और निफ्टी 400 से अधिक अंक लुढ़का; कई दिग्गज शेयरों में नुकसान
शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1350 से ज्यादा और निफ्टी 400 से अधिक अंक लुढ़का; कई दिग्गज शेयरों में नुकसान
मिडिल ईस्ट संघर्ष पर राहुल गांधी का हमला, बोले—भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर, US ट्रेड डील पर भी उठाए सवाल
मिडिल ईस्ट संघर्ष पर राहुल गांधी का हमला, बोले—भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर, US ट्रेड डील पर भी उठाए सवाल
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
मैटरनिटी फोटोशूट में दिखा रणदीप हुड्डा और लिन लैसराम का खास रिश्ता, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता
मैटरनिटी फोटोशूट में दिखा रणदीप हुड्डा और लिन लैसराम का खास रिश्ता, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता
ऐसा अजीबोगरीब टैलेंट शायद ही आपने पहले देखा होगा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video
ऐसा अजीबोगरीब टैलेंट शायद ही आपने पहले देखा होगा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video
बिहार की राजनीति में हलचल के बीच तेजस्वी यादव सक्रिय, RJD विधायकों की अहम बैठक बुलाई
बिहार की राजनीति में हलचल के बीच तेजस्वी यादव सक्रिय, RJD विधायकों की अहम बैठक बुलाई
11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते
11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने सिलेंडर बुकिंग का समय बढ़ाया
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने सिलेंडर बुकिंग का समय बढ़ाया
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की विदेश यात्रा पर रोक की मांग, आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दी अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की विदेश यात्रा पर रोक की मांग, आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दी अर्जी
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई