न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बुल्गारिया में यात्रियों से भरी बस में लगी भीषण आग, 12 बच्चों सहित 45 की मौत

बुल्गारिया के पश्चिमी हिस्से में मंगलवार को एक हाइवे पर भीषण हादसा हो गया। यहां, उत्तरी मैसेडोनियाई नंबर प्लेट वाली एक बस में भीषण आग लग गई। बस में आग लगने से कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 12 बच्चे भी शामिल हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 23 Nov 2021 12:25:55

बुल्गारिया में यात्रियों से भरी बस में लगी भीषण आग, 12 बच्चों सहित 45 की मौत

बुल्गारिया के पश्चिमी हिस्से में मंगलवार को एक हाइवे पर भीषण हादसा हो गया। यहां, उत्तरी मैसेडोनियाई नंबर प्लेट वाली एक बस में भीषण आग लग गई। बस में आग लगने से कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 12 बच्चे भी शामिल हैं। इसके अलावा 7 लोग काफी गंभीर रूप से जल गए हैं, उन्हें इलाज के लिए राजधानी सोफिया के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने का अनुमान है। गृह मंत्रालय में अग्नि सुरक्षा विभाग के प्रमुख निकोलाई निकोलोवी ने बीटीवी टेलीविजन को इसकी जानकारी दी। निकोलोव ने बताया कि यह हादसा आज तड़के 2 बजे के आसपास हुआ। मरने वाले ज्यादातर लोग उत्तरी मैसेडोनिया के रहने वाले थे। घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गई है और लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। बस में आग क्यों लगी? इसकी जांच की जा रही है।

bulgeria,bus accident,bus catches fire,road accident,world news

बुल्गारिया के अंतरिम प्रधानमंत्री स्टीफन यानेव ने इस हादसे को बहुत बड़ी त्रासदी बताई है। वहीं, गृह मंत्री बॉयको रश्कोव ने बताया कि बस में आग इतनी भयानक थी कि इसमें सवार ज्यादातर लोग जलकर खाक हो गए। उन्होंने कहा कि हादसे की तस्वीरें बहुत ही भयानक हैं। मैंने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं देखा है।

सोफिया से लगभग 45 किलोमीटर पश्चिम में स्ट्रुमा हाईवे पर ये हादसा हुआ। हादसे के समय बस में कुल 53 यात्री सवार थे। सोफिया के आपातकालीन अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि झुलसे हुए 7 लोगों ने जलती हुई बस से छलांग लगा दी थी। उन्होंने बताया कि फिलहाल सातों लोगों की हालत स्थिर है। अंतरिम प्रधानमंत्री स्टीफन यानेव दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। नॉर्थ मैसेडोनिया के विदेश मंत्री बुजर उस्मानी ने कहा कि लोग इस्तांबुल से वीकेंड की छुट्टी मनाने के बाद उत्तरी मैसेडोनिया की राजधानी स्कोप्जे लौट रही थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती