न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ दो समुदायों में धार्मिक दुश्मनी बढ़ाने पर FIR दर्ज

तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई के खिलाफ धार्मिक शत्रुता को बढ़ावा देने के लिए मामला दर्ज किया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 11 Jan 2024 3:13:19

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ दो समुदायों में धार्मिक दुश्मनी बढ़ाने पर FIR दर्ज

नई दिल्ली। तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई के खिलाफ धार्मिक शत्रुता को बढ़ावा देने के लिए मामला दर्ज किया गया है। अन्नामलाई के खिलाफ आरोप है कि उन्होंने दो समूहों के बीच धार्मिक दुश्मनी बढ़ाई है। धर्मपुरी पुलिस ने दो समूहों के बीच धार्मिक शत्रुता को बढ़ावा देने के आरोप में अन्नामलाई के खिलाफ धर्मपुरी जिले के बोम्मिड़ी पुलिस स्टेशन में धारा 153 (ए), 504, 505 (2) के तहत मामला दर्ज किया है।

गुरुवार, 11 जनवरी को आई रिपोर्ट में कहा गया है कि तमिलनाडु के धर्मपुरी में तमिलनाडु भाजपा के प्रमुख के अन्नामलाई के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। भाजपा नेता अन्नामलाई पर दो समूहों के बीच धार्मिक दुश्मनी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है।

8 जनवरी को के अन्नामलाई ने अपने समर्थकों के साथ राज्य में रैली निकाली थी। इसी बीच वो बोम्मिडी में सेंट लूर्डेस चर्च में मदर मैरी की प्रतिमा पर हार पहनाने पहुंचे थे। लेकिन वहां मौजूद युवाओं ने चर्च में उनके प्रवेश पर आपत्ति जताई थी। उन युवाओं का कहना था कि मणिपुर में ईसाई समुदाय के लोगों की हत्याएं की जा रही हैं।

हालाकिं इस दौरान अन्नामलाई ने युवाओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन हंगामे की स्थिति बन गई और विवाद बढ़ गया। अन्नामलाई ने ईसाई युवाओं से कहा कि क्या चर्च उनके नाम पर है और अगर वह 10 हजार लोगों को इकट्ठा करके धरना देंगे तो वे क्या करेंगे।

के अन्नामलाई और युवाओं के बीच बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक ईसाई युवक अन्नामलाई से कह रहा है, हमारे जैसे ईसाई लोग मणिपुर में मारे जा रहे हैं।

इस पूरे मामले पर पी. पल्लीपट्टी के रहने वाले 28 साल के कार्तिक नाम के शख्स ने भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अन्नामलाई पर केस दर्ज किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत