न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्यप्रदेश : वीवीआईपी सुविधा पाने के लिए शख्स ने की धोखाधड़ी, बताया खुद को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रिश्तेदार

वीवीआईपी सुविधा पाने के लिए शख्स ने धोखाधड़ी करते हुए खुद को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रिश्तेदार बताया और वीवीआईपी सुविधा का खूब लाभ लिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 30 Jul 2021 6:01:20

मध्यप्रदेश : वीवीआईपी सुविधा पाने के लिए शख्स ने की धोखाधड़ी, बताया खुद को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रिश्तेदार

प्रदेश के इंदौर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जिसमें वीवीआईपी सुविधा पाने के लिए शख्स ने धोखाधड़ी करते हुए खुद को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रिश्तेदार बताया और वीवीआईपी सुविधा का खूब लाभ लिया। प्रबंधन की मानें तो वह कई महीनों से इन सुविधाओं का लाभ ले रहा था। हवाई अड्डा पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसा लगता है कि वह व्यक्ति पिछले पांच से सात महीनों से हवाईअड्डे पर वीआईपी सुविधाओं का लाभ उठा रहा था। उन्होंने कहा कि हवाईअड्डा प्रबंधन को संदेह होने के बाद सावधानी से उस व्यक्ति के बारे में जानकारी एकत्र की और उसके दावे को झूठा पाया। वहीं उसके बारे में शिकायत मिलने पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार आरोपी नाम पुनीत शाह है और महाराष्ट्र का रहने वाला है, सच्चाई का पता लगने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी गई है। हवाई अड्डा पुलिस थाने के निरीक्षक राहुल शर्मा ने बताया कि देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक अधिकारी की शिकायत पर हमने पुनीत शाह नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के साथ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आगे उन्होंने बताया कि पुनीत शाह के खिलाफ आरोप यह है कि उसने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रिश्तेदार होने का दावा किया और हवाई अड्डे के प्रबंधन को अपनी बातों में बरगलाया, इसके साथ ही उसने वीआईपी लाउंज, वाहनों और अन्य सुविधाओं का लाभ भी उठाया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'

'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता

शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?

खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग

मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात

'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल

शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू

महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला

101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख

यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा

रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं

8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई

कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे

Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?