न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वित्त मंत्री का बजट में छात्रों के लिए बड़ा ऐलान, मेडिकल कॉलेज में बढ़ेंगीं इतनी हजार सीटें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज, 1 फरवरी को संसद में बजट 2025-26 की घोषणा की और छात्रों के लिए कई अहम ऐलान किए।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sat, 01 Feb 2025 12:26:12

वित्त मंत्री का बजट में छात्रों के लिए बड़ा ऐलान, मेडिकल कॉलेज में बढ़ेंगीं इतनी हजार सीटें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज, 1 फरवरी को संसद में बजट 2025-26 की घोषणा की और छात्रों के लिए कई अहम ऐलान किए। उन्होंने IIT संस्थानों में 6500 सीटें बढ़ाने की घोषणा की और साथ ही AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के क्षेत्र में 3 नए सेंटर खोलने की बात कही। इसके अलावा, मेडिकल क्षेत्र में छात्रों के लिए 10,000 सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है, जिससे आगामी 5 सालों में मेडिकल शिक्षा की उपलब्धता में सुधार होगा।

मेडिकल शिक्षा में बढ़ोतरी

देश में मेडिकल शिक्षा को लेकर हमेशा एक बड़ा मुद्दा रहा है, खासकर सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीटों की कमी के कारण। वहीं, प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में अध्ययन करने के लिए छात्रों को भारी खर्च उठाना पड़ता है। इस समस्या का समाधान करते हुए वित्त मंत्री ने मेडिकल छात्रों के लिए 10,000 सीटें बढ़ाने का ऐलान किया, जिससे उन्हें सरकारी कॉलेजों में प्रवेश की अधिक अवसर मिलेंगे और प्राइवेट कॉलेजों के उच्च खर्च से बचने में मदद मिलेगी।

AI शिक्षा के लिए बजट

इसके अलावा, AI शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने 500 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है, जो AI के क्षेत्र में शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा देगा

देश में कुल कितनी मेडिकल सीटें हैं?

देश में वर्तमान में 1,12,112 एमबीबीएस सीटें हैं, जिन पर हर साल प्रवेश की बड़ी प्रतिस्पर्धा होती है। इन सीटों पर NEET (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) के जरिए छात्रों का चयन किया जाता है। 2014 तक, देश में केवल 51,348 एमबीबीएस सीटें थीं, जब तक देश में कुल 387 मेडिकल कॉलेज थे। लेकिन मोदी सरकार के आने के बाद, मेडिकल कॉलेजों की संख्या और एमबीबीएस सीटों में लगातार वृद्धि हुई है। जुलाई 2024 तक, देश में 731 मेडिकल कॉलेज हैं।

पोस्ट-ग्रेजुएट सीटों में भी बढ़ोतरी

इसके अलावा, पोस्ट-ग्रेजुएट मेडिकल सीटों की संख्या में भी बढ़ोतरी की गई है। 2014 तक 31,185 सीटें थीं, जो जुलाई 2024 तक बढ़कर 72,627 हो गई हैं। अब आने वाले समय में इन सीटों में और इजाफा होने से मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्रों को राहत मिलेगी और सरकारी कॉलेजों में प्रवेश के अवसर भी बढ़ेंगे।

किन राज्यों को मिलेगा फायदा?

मेडिकल सीटों में बढ़ोतरी से सभी राज्यों के छात्रों को फायदा होगा, क्योंकि एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) और अन्य सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और पीजी सीटों में इजाफा किया जाएगा। इससे देशभर के छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई का मौका मिलेगा और उनका भविष्य बेहतर होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं