न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खून से लथपथ मिली थी महिला कांस्टेबल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए रात को लगाई अदालत, सरकार से माँगा जवाब

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 30 अगस्त की सुबह सरयू एक्सप्रेस ट्रेन में एक महिला कॉन्स्टेबल खून से लथपथ मिली थी। सीट के नीचे मिली कॉस्टेबल के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। चेहरे पर चाकू के गहरे निशान थे। महिला कॉन्स्टेबल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खुद इस मामले पर स्वत: संज्ञान लिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 04 Sep 2023 2:02:30

खून से लथपथ मिली थी महिला कांस्टेबल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए रात को लगाई अदालत, सरकार से माँगा जवाब

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 30 अगस्त की सुबह सरयू एक्सप्रेस ट्रेन में एक महिला कॉन्स्टेबल खून से लथपथ मिली थी। सीट के नीचे मिली कॉस्टेबल के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। चेहरे पर चाकू के गहरे निशान थे। महिला कॉन्स्टेबल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खुद इस मामले पर स्वत: संज्ञान लिया।

हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर ने रविवार रात 9 बजे स्पेशल बेंच गठित की और अपने सरकारी आवास पर मामले की सुनवाई शुरू की। बेंच ने घटना पर नाराजगी जताते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है।

इसके बाद सोमवार दोपहर फिर सुनवाई शुरू हो गई है। चीफ जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर और जस्टिस आशुतोष श्रीवास्तव की बेंच सुनवाई कर रही है। बेंच ने सरकारी वकील एके संड से अब तक की कार्रवाई का ब्यौरा मांगा है और कोर्ट में मौजूद रहने को कहा है। वह कोर्ट में मौजूद हैं। यही नहीं एडिशनल सॉलिसिटर जनरल को भी अदालत में मौजूद रहने का आदेश दिया है।

ज्ञातव्य है कि इलाहाबाद हाई कोर्ट ने छुट्टी वाले दिन (रविवार) रात 9:00 बजे विशेष बेंच बनाकर इसकी सुनवाई की। जिसमें खुद चीफ जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर और जस्टिस आशुतोष श्रीवास्तव के डिवीजन की विशेष बेंच ने दलील सुनी। इससे पहले हाई कोर्ट के वकील रामकुमार कौशिक ने इस मामले में पीआईएल दाखिल कर अपील की थी।

चीफ जस्टिस के आवास पर बैठी स्पेशल बेंच

बीती रात इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के आवास पर बैठी स्पेशल बेंच ने सुनवाई के बाद रेलवे और यूपी सरकार से जवाब तलब किया। आज (सोमवार) सुनवाई के दौरान जांच से जुड़े किसी सीनियर अफसर को भी पेश होने को कहा है। अफसर को कोर्ट में मौजूद होकर यह बताना होगा कि इस मामले में अब तक क्या एक्शन हुआ है। सरकार को यह भी बताना होगा कि इस मामले में अभी तक आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी हुई है या नहीं।

महिला सिपाही की हालत गंभीर बनी हुई है

फिलहाल, पीड़ित महिला सिपाही की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे होश नहीं आया है। लखनऊ के केजीएमयू के आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि उसके सिर में चोट लगी है और चेहरे को बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त किया गया है।

अब तक खाली हाथ है पुलिस

गौरतलब है कि बीते 29 अगस्त को मनकापुर से अयोध्या आ रही सरयू एक्सप्रेस में महिला सिपाही पर हुए जानलेवा हमले की घटना को 6 दिन बीतने के बाद भी यूपी पुलिस खाली हाथ है। महिला के चेहरे पर धारदार हथियार से हमला किया गया, दो जगह से सिर में फ्रैक्चर है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। लखनऊ केजीएमसी में उसका इलाज चल रहा है। एसपी जीआरपी, सीओ जीआरपी घटना के बाद से ही अयोध्या में कैंप कर रहे हैं। लेकिन 6 दिन बाद भी पुलिस अब तक इस घटना की सही वजह नहीं तलाश कर पाई है।

मामले को लेकर पूजा यादव (एसपी जीआरपी) ने बताया कि मेडिको लीगल और एफएसएल की रिपोर्ट में किसी भी प्रकार के सेक्सुअल एसोल्ट की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस टीम जल्द ही का खुलासा करेगी।

जानिए पूरा मामला क्या है?

बीते 29 अगस्त की सुबह 4:00 बजे अयोध्या रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया जब सरयू एक्सप्रेस की जनरल बोगी में सीट के नीचे महिला हेड कॉन्स्टेबल खून से लथपथ पड़ी मिली। जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे तो महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। वो सीट के नीचे पड़ी थी। उसके चेहरे से खून से रिस रहा था। आनन-फानन में महिला को लखनऊ केजीएमसी में भर्ती कराया गया। 6 दिन बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसे बचा तो लिया लेकिन अभी भी वह बोलने की स्थिति में नहीं है। अब तक महिला सिपाही के साथ दुष्कर्म या छेड़खानी की पुष्टि नहीं हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात