Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार : बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े की अंधाधुंध फायरिंग, दो लोगों की मौके पर ही मौत

दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर घायल हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 05 Aug 2021 6:36:50

बिहार : बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े की अंधाधुंध फायरिंग, दो लोगों की मौके पर ही मौत

बिहार के सीवान जिले में बेखौफ बदमाशों का आतंक देखने को मिला जहां दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर घायल हैं। घटना महाराजगंज थाना इलाके के रामप्रीत मोड़ की है। फिलहाल घटना का कारण भी नहीं पता चल सका है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह और एसआई दिलीप कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पोलस्त कुमार ने अनुमंडल अस्पताल में पहुंचकर घायलों की स्थिति जानी और घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। दरौंदा थानाध्यक्ष, महाराजगंज थानाध्यक्ष और गोरियाकोठी थाना की पुलिस भी जांच पड़ताल में जुट गई है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच चल रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रामप्रीत मोड़ के पास गुरुवार दोपहर बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली महाराजगंज थाना इलाके के रुकुंडीपुर के रहने वाले इमाम अंसारी के पुत्र अरमान अंसारी लगी। दूसरी गोली राहगीर मिश्रौलिया गांव के रहने वाले सुदामा यादव को लगी। दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। भागने के दौरान बेखौफ अपराधियों ने रघुनाथपुर के रहने वाले अशोक पटेल और बंगरा गांव के रहने वाले मनीष कुमार को गोली मार दी। दोनों की हालत नाजुक है। चार लोगों को गोली मारने के बाद बेखौफ अपराधी मौके से फरार हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में महाराजगंज अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें सीवान सदर अस्पताल रेफर किया गया। सीवान से डॉक्टरों ने घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका