दरभंगा। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की बिहार के दरभंगा जिले में उनके पैतृक घर में कथित तौर पर हत्या कर दी गई, पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
जीतन सहनी का शव मंगलवार सुबह बिरौल इलाके में उनके घर के कमरे में मिला, जिस पर चाकू से कई वार और सीने तथा पेट पर कट के निशान थे। सूत्रों ने बताया कि जीतन सहनी घर में अकेले थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर कई बार हमला किया और उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। जीतन के शरीर पर घातक चोटों के निशान थे, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या के पीछे कोई गंभीर मकसद हो सकता है।
मुकेश सहनी की वीआईपी वर्तमान में बिहार में राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन का हिस्सा है। मुकेश वर्तमान में मुंबई में हैं और दोपहर तक उनके राज्य पहुंचने की उम्मीद है।
उधर, बिरौल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष कुमार चौधरी ने कहा कि हो सकता है कि चोरों ने जीतन के घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी हो। इस बीच, प्रदेश राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि हत्या से पता चलता है कि राज्य में कानून-व्यवस्था किस कदर चरमरा गई है।
Mukesh Sahanis father murder case | SIT constituted in the case. Senior officials are camping at the spot. A team of FSL has been called to the spot to collect evidence: Bihar Police https://t.co/b1fLPTU5Gm pic.twitter.com/jdyr0MBl5G
— ANI (@ANI) July 16, 2024














