न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : पत्नी से विवाद के चलते कलयुगी पिता ने कर डाली अपनी दो मासूम बेटियों की गला दबाकर हत्या

मेरठ जनपद से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई हैं जिसमें पत्नी से विवाद के चलते कलयुगी पिता ने अपनी दो मासूम बेटियों की गला दबाकर हत्या कर डाली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 14 Aug 2021 3:34:29

उत्तरप्रदेश : पत्नी से विवाद के चलते कलयुगी पिता ने कर डाली अपनी दो मासूम बेटियों की गला दबाकर हत्या

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई हैं जिसमें पत्नी से विवाद के चलते कलयुगी पिता ने अपनी दो मासूम बेटियों की गला दबाकर हत्या कर डाली। वारदात के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। वहीं घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर, क्षेत्राधिकारी दौराला आशीष कुमार शर्मा फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से सबूत जुटाए। पुलिस अधिकारियों ने जानी से आरोपी की पत्नी निशु और उसके परिजनों को बुलवाया। वहीं पुलिस ने दोनों बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

मामला कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के अनूपनगर फाजलपुर का है। अरुण कुमार पुत्र तारा सिंह जाटव का अपनी पत्नी निशु से काफी समय से विवाद चल रहा था। इस विवाद के चलते निशु कुछ दिन पहले अपने पति अरुण को छोड़कर मायके कस्बा जानी चली गई थी। शुक्रवार को अरुण अपनी ससुराल जानी गया और वहां से लड़-झगड़कर अपनी छह वर्षीय पुत्री सृष्टि एवं चार वर्षीय पुत्री नैना को लेकर अपने घर फाजलपुर अनूपनगर आ गया। देर रात उसने अपनी दोनों बेटियों को गला दबाकर मार डाला। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी ने घर में ही रात में शराब पी थी। घटनास्थल से शराब की कुछ खाली बोतले भी मिली है। अभी तक आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है, उसकी तलाश की जा रही है। क्षेत्राधिकारी के अनुसार अरुण अपनी पत्नी पर दो बेटियां होने को लेकर कमेंट करता था। इस बात को लेकर भी दोनों के बीच में झगड़ा रहता था। कई बार पड़ोसियों ने भी बीच-बचाव करवाया लेकिन, अरुण का यह बर्ताव पत्नी के प्रति लगातार बढ़ता ही जा रहा था, जिस कारण वह परेशान होकर अपने मायके चली गई थी। आरोपी की तलाश की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप