न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा : पत्नी ने रचाई पड़ोसी से शादी, दो मासूम बच्चों को फंदे पर लटका पिता ने खुद भी की आत्महत्या

करनाल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया हैं जहां गांव भादसों में एक पिता ने अपने दो मासूम बच्चों को फंदे पर लटकाकर खुद भी फांसी लगा ली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 01 Aug 2021 10:00:04

हरियाणा : पत्नी ने रचाई पड़ोसी से शादी, दो मासूम बच्चों को फंदे पर लटका पिता ने खुद भी की आत्महत्या

हरियाणा के करनाल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया हैं जहां गांव भादसों में एक पिता ने अपने दो मासूम बच्चों को फंदे पर लटकाकर खुद भी फांसी लगा ली। इसका कारण उसकी पत्नी को बताया जा रहा हैं जिसने पड़ोसी से शादी रचा ली थी। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने बताया कि गांव भादसों में एक पिता द्वारा अपने दो बच्चों सहित फंदा लगाकर जान देने के मामले में परिजनों की शिकायत पर पत्नी व उसके पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए गए हैं। मामले में जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों के अनुसार सुखविंद्र के दो बच्चे थे। एक तीन साल का लड़का हिमांशु और दूसरी छह साल की लड़की कीर्ति थी। उन्होंने बताया कि पिछले माह सुखविंद्र की पत्नी अपने मायके नसीरपुर (करनाल) गई हुई थी, जहां से वह पड़ोसी के साथ चली गई। इसके बाद पत्नी ने कोर्ट में बयान देकर पड़ोसी से ही शादी करने की बात कही थी। इसके बाद से सुखविंद्र लगातार तनाव में रह रहा था। वह अल्फा सिटी में इलेक्ट्रीशियन का काम करता था लेकिन पत्नी के जाने के बाद उसने काम भी छोड़ दिया था और दिनभर घर पर ही रहता था। आरोप है कि पत्नी बार-बार सुखविंद्र को फोन पर बच्चे भी छीन लेने की धमकी देती थी। शनिवार को भी वह पूरे दिन घर में कैद रहा। इस दौरान उसके बच्चे दादी के पास खेल रहे थे। शाम करीब साढ़े चार बजे सुखविंद्र बच्चों को दादी के पास से अपने घर ले आया। फिर बच्चों को फंदे से लटकाने के बाद अपनी जीवनलीला भी समाप्त कर ली।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, H1N1 के 1,777 मामले सामने आए
दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, H1N1 के 1,777 मामले सामने आए
धुरंधर 2 के बाद हिंदी BO पर टॉक्सिक की सबसे तेज एडवांस बुकिंग, 6 घंटे में बिके 30 हजार टिकट, पहला दिन 55 करोड़ !
धुरंधर 2 के बाद हिंदी BO पर टॉक्सिक की सबसे तेज एडवांस बुकिंग, 6 घंटे में बिके 30 हजार टिकट, पहला दिन 55 करोड़ !
शशि थरूर ने वंदे मातरम् पर साफ किया कांग्रेस का रुख, बोले- कार्यक्रमों में जारी रहेगी पुरानी परंपरा
शशि थरूर ने वंदे मातरम् पर साफ किया कांग्रेस का रुख, बोले- कार्यक्रमों में जारी रहेगी पुरानी परंपरा
तमिल फिल्म उद्योग पर मंडरा रहा फिल्मों की रिलीज रुकने का खतरा, 8 सप्ताह के ओटीटी नियम को लेकर विवाद
तमिल फिल्म उद्योग पर मंडरा रहा फिल्मों की रिलीज रुकने का खतरा, 8 सप्ताह के ओटीटी नियम को लेकर विवाद
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौत और 5 घायल
मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौत और 5 घायल
योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- अगले चुनाव में सपा का होगा सफाया
योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- अगले चुनाव में सपा का होगा सफाया
राजस्थान में हमले के बाद आशुतोष रांका का वीडियो वायरल, बोले- घटना से मिला ज्यादा मीडिया कवरेज
राजस्थान में हमले के बाद आशुतोष रांका का वीडियो वायरल, बोले- घटना से मिला ज्यादा मीडिया कवरेज
असली और नकली मावे में कैसे करें फर्क?, खरीदने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान
असली और नकली मावे में कैसे करें फर्क?, खरीदने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान
बॉक्स ऑफिस पर रवि तेजा का जलवा, ‘इरुमुडी’ ने 2 दिन में पार किया 31 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर रवि तेजा का जलवा, ‘इरुमुडी’ ने 2 दिन में पार किया 31 करोड़ का आंकड़ा
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? गुड़, शहद या खजूर में कौन है बेहतर विकल्प
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? गुड़, शहद या खजूर में कौन है बेहतर विकल्प
पेशाब रोकने की आदत पड़ सकती है भारी! शरीर में शुरू हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां
पेशाब रोकने की आदत पड़ सकती है भारी! शरीर में शुरू हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज