न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हाथ-पैर के नाखुन उखाड़ गर्म चिमटे से दागा, फिर नाक-कान में पेचकस डाला, फतेहपुर में शादीशुदा युवक की प्रेम संबंध के चलते बेरहमी से हत्या

फतेहपुर में विकलांग युवक की बेरहमी से हत्या, प्रेम संबंध के चलते परिजनों ने नाखून उखाड़े, गर्म चिमटे से दागा, पुलिस ने दर्ज किया केस।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 08 Apr 2025 12:55:52

हाथ-पैर के नाखुन उखाड़ गर्म चिमटे से दागा, फिर नाक-कान में पेचकस डाला, फतेहपुर में शादीशुदा युवक की प्रेम संबंध के चलते बेरहमी से हत्या

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। गाजीपुर थाना क्षेत्र के समियाना गांव निवासी बीनू रैदास की हत्या इस कदर बेरहमी से की गई कि उसकी लाश देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए। बीनू एक पैर से विकलांग था और पेशे से पेंटर का काम करता था। उसकी शादी छह साल पहले पास के पहाड़पुर गांव में हुई थी और उसकी दो बेटियां रेंजल और गोल्लक हैं। बताया जा रहा है कि बीनू का अपनी पत्नी के अलावा एक अन्य युवती से प्रेम संबंध था, जिसकी जानकारी युवती के परिजनों को हो गई थी। परिजन इस रिश्ते से बेहद नाराज़ थे। रविवार की सुबह बीनू अयाह गांव में काम करने गया था, जहां से लौटते समय प्रेमिका के बुलावे पर वह रात में उसके गांव पहुंचा। आरोप है कि युवती के परिजन पहले से ही घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही बीनू वहां पहुंचा, उन्होंने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और बुरी तरह घायल कर दिया। इसके बाद हैवानियत की सारी सीमाएं लांघते हुए उसके हाथ-पैर के नाखून प्लास से उखाड़ दिए गए और गर्म चिमटे से नाक और कान को दागा गया। फिर पेचकस से उसके नाक-कान को छलनी कर दिया गया। इस अमानवीय अत्याचार से तड़प-तड़प कर बीनू की मौत हो गई।

फतेहपुर की इस दिल दहला देने वाली हत्या के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 8 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जैसे ही पुलिस को बीनू रैदास की निर्मम हत्या की सूचना मिली, टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने सत्येंद्र विश्वकर्मा, उसकी पत्नी बचोल देवी, बेटा अजय, बेटी रोली देवी, सुनीता, पंकज और दो अज्ञात समेत कुल आठ लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड में शामिल दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल