न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा : खेत में बने कमरे में सोते रहे किसान की हत्या, कमरे के दरवाजे के बाहर खून आते दिखा तो हुआ खुलासा

मंगलवार रात को गांव मदीना में खेत में बने कमरे में सोते रहे किसान की हत्या कर दी गई। हत्या में कस्सी से सिर पर वार किया गया था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 28 Jul 2021 9:37:52

हरियाणा : खेत में बने कमरे में सोते रहे किसान की हत्या, कमरे के दरवाजे के बाहर खून आते दिखा तो हुआ खुलासा

हरियाणा के सोनीपत में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया जिसमें मंगलवार रात को गांव मदीना में खेत में बने कमरे में सोते रहे किसान की हत्या कर दी गई। हत्या में कस्सी से सिर पर वार किया गया था। हत्या का खुलासा तब हुआ जब दूसरे किसानों को कमरे से बाहर खून आता दिखा। उन्होंने दरवाजा खोला तो किसान का शव चारपाई पर खून से लथपथ हालत में मिला। घटना की सूचना पर बरोदा थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया।

किसान रामचंद्र के सिर पर कस्सी से वार करके उसकी हत्या की गई है। पुलिस को हत्या में प्रयुक्त कस्सी भी पास ही खेत में पड़ी मिली। रामचंद्र के बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके पिता का किसी से कोई विवाद नहीं था। इसलिए उनको पिता की हत्या का किसी पर संदेह नहीं है। एसएचओ बदन सिंह ने कहा कि मृतक के बेटे ने के बयान पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है।

गांव मदीना के रहने वाले अनिल ने बताया कि उसके पिता रामचंद्र (55) खेती करते थे। मंगलवार को दिन में वह खेत में धान की फसल में सिंचाई करने गए थे। देर शाम तक वह खेत से वापस घर नहीं आए। अनिल ने बताया कि वह अपने दोस्त हर्ष के साथ रात करीब साढ़े 10 बजे खेत में पिता को देखने गया। बारिश होने के कारण उसके पिता खेत में बने कमरे में सो रहे थे। उसने अपने पिता को जगाकर घर चलने को कहा लेकिन उन्होंने बारिश के चलते घर जाने से मना कर दिया था। इसके बाद बुधवार सुबह पड़ोसी किसान सुनील उनके खेत में बने कमरे की तरफ गया तो दरवाजे के बाहर खून दिखाई दिया। उसने दरवाजा खोला तो रामचंद्र चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा मिला। उसने अनिल को फोन हत्या की जानकारी दी। इसके बाद सूचना मिलने पर बरोदा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत