न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फरीदाबाद : कांग्रेस नेता के भाई की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

हरियाणा पुलिस ने कांग्रेस नेता के भाई की हत्या के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 03 Jul 2024 7:33:54

फरीदाबाद : कांग्रेस नेता के भाई की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद। हरियाणा पुलिस ने कांग्रेस नेता के भाई की हत्या के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विजय सिंह (48), वीरेंद्र उर्फ बिल्लू (40), रमेश (42), प्रदीप उर्फ कालू (34) और संदीप उर्फ सैंडी के रूप में हुई है। विजय और बिल्लू गांव कोट के रहने वाले हैं, जबकि सैंडी फरीदाबाद के एसजीएम नगर का रहने वाला है।

मामले का खुलासा करते हुए एसीपी क्राइम अमन यादव ने बताया कि घटना रविवार रात की है, जब कांग्रेस नेता ज्योतेंद्र भड़ाना के भाई कुणाल भड़ाना (32) निवासी नवादा कोह गांव की रंजिश के चलते हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक, प्रदीप और भड़ाना के दोस्त रोहित के बीच 29 जून को फोन पर बहस हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे को गालियां दीं। पुलिस ने आगे बताया कि अगले दिन प्रदीप ने विजय और रोहित ने कुणाल को कॉन्फ्रेंस कॉल पर बुलाया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को गालियां दीं।

एसीपी ने कहा, "विजय सिंह अपने भाई वीरेंद्र और अन्य साथियों संदीप, प्रदीप और रमेश के साथ अपनी कार में मस्जिद चौक गया, जहां कुणाल और अन्य खड़े थे।" एसीपी ने कहा, "मस्जिद चौक पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और विजय सिंह ने कुणाल भड़ाना को गोली मार दी। अस्पताल में उसकी मौत हो गई।"

ज्योतेंद्र भड़ाना द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद डबुआ थाने में एफआईआर दर्ज की गई। इसके अनुसार, आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

कांग्रेस नेता ने अपनी शिकायत में कहा था, "मेरे भाई के दोस्त से सूचना मिलने के बाद मैं मौके पर पहुंचा। मैंने देखा कि बिल्लू मेरे भाई का हाथ पकड़े हुए था और विजय ने उसके सीने में गोली मार दी। इसके बाद वे अपनी स्विफ्ट कार में भाग गए। दूसरों की मदद से मैं कुणाल को इलाज के लिए सेक्टर 21-ए स्थित एशियन अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।"

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत