न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : ब्रांडेड कंपनियों के नाम से खांसी का नकली सिरप बनाने वाले कारखाने का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

ब्रांडेड कंपनियों के नाम से खांसी का नकली सिरप बनाने वाले कारखाने का खुलासा हुआ और दबिश देकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 30 Aug 2021 6:14:16

उत्तरप्रदेश : ब्रांडेड कंपनियों के नाम से खांसी का नकली सिरप बनाने वाले कारखाने का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश के शुक्लागंज में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी हैं जहां ब्रांडेड कंपनियों के नाम से खांसी का नकली सिरप बनाने वाले कारखाने का खुलासा हुआ और दबिश देकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं। पुलिस ने मौके से नकली सिरप, कच्चा माल, विभिन्न कंपनियों के रैपर और पैकिंग मशीन बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह सिरप की आपूर्ति प्रदेश के कई जिलों में करते थे। उनका संपर्क नकली दवा बनाने वाले उन्नाव और कानपुर के कई कारोबारियों से भी हैं। माल बनाने के बाद सभी तालमेल कर अपने-अपने माल की बिक्री के लिए जिले तय करते हैं, ताकि एक जिले में एक ही व्यक्ति की नकली दवा की बिक्री हो। कोतवाल ने बताया कि जानकारी के आधार पर नकली दवा का कारोबार करने वाले अन्य गिरोहों को पकड़ने के लिए दबिश दी जाएगी। औषधि प्रशासन विभाग की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं बरामद दवाओं के दो नमूने जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि शनिवार देररात सूचना मिली कि नकली दवाओं की खेप लेकर एक कार मरहला चौराहे की तरफ आ रही है। पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रोका तो उसमें खांसी सिरप की सैकड़ों शीशियां मिलीं। पूछताछ में कार सवार शक्ति नगर निवासी सोनू तिवारी, अजय बाजपेई और ब्रह्मनगर निवासी गौरव सिंह ने बताया कि वह खांसी का नकली सिरप बनाते हैं। कारखाने का पता शक्ति नगर बताया। इस पर पुलिस ने कारखाने में दबिश दी तो वहां काम कर रहे ब्रह्मनगर निवासी विकास गुप्ता और इंदिरानगर निवासी फैज फरार हो गए। जांच-पड़ताल में कारखाने में पैकिंग मशीन, एक ब्रांडेड कंपनी की दवा से भरी 1540 शीशियां बरामद हुईं।

इसके अलावा प्लास्टिक की दो बोरियों में खाली शीशियां व ढक्कन के अलावा दो गत्तों में कई बड़ी कंपनियों के रैपर मिले। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं। इसकी सूचना पुलिस ने जिला औषधि निरीक्षक उन्नाव अजय कुमार संतोषी और सीतापुर के नवीन कुमार को दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर दो सिरप के सैंपल जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजे। जिला औषधि प्रशासन विभाग की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर एनडीपीएस और आईपीसी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात