Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

काबुल हमले पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा- इन धमाकों को कभी नहीं भूलेंगे, हमलावरों को ढूंढ़-ढूंढ़ कर मारेंगे

अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने कसम खाई है अमेरिकी सेना इस हमले में शामिल आतंकवादी समूह के खिलाफ एक बार फिर हमले तेज करेगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Aug 2021 9:05:49

काबुल हमले पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा- इन धमाकों को कभी नहीं भूलेंगे, हमलावरों को ढूंढ़-ढूंढ़ कर मारेंगे

अफगानिस्तान (Afghanistan) की राजधानी काबुल के हामिद करजई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Hamid Karzai International Airport) के ठीक सामने गुरुवार शाम हुए दो फिदायीन हमलों के बाद अमेरिका राष्‍ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने कड़ा रुख अपना लिया है। इस हमले में 12 अमेरिकी सैनिक भी शामिल है और 15 घायल हैं। अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने कसम खाई है अमेरिकी सेना इस हमले में शामिल आतंकवादी समूह के खिलाफ एक बार फिर हमले तेज करेगी। व्हाइट हाउस के ईस्ट रूम से बोलते हुए बाइडेन ने कहा, 'इस हमले को अंजाम देने वालों को यह जान लेना चाहिए कि हम उन्‍हें माफ नहीं करेंगे। हम इन धमाकों को कभी नहीं भूलेंगे और हम उन्‍हें ढूंढ-ढूंढ कर मारेंगे।'
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'हमें विश्‍वास हो गया है कि इन हमलों में ISIS का हाथ है। अमेरिका ने उन आईएसआईएस नेताओं की पहचान कर ली है, जिन्‍होंने काबूल में हमले को अंजाम दिया है। हम किसी भी बड़े सैन्‍य अभियान के बिना भी उन सभी आतंकियों को ढूंढ सकते हैं। वो कहीं भी छुपे हों हम उन तक पहुंच सकते हैं। बाइडेन ने कहा कि उन्‍होंने अमेरिकी सैन्‍य कमांडरों से आईएसआईएस पर हमले की योजना पर काम करने को कहा है। उन्‍होंने कहा कि हम जिस स्‍थान को चुनते हैं, वहीं पर सटीक हमले करते हैं।'

इसके साथ उन्होंने कहा, 'हम अफगानिस्तान से अमेरिकी नागरिकों को निकालेंगे और अपने अफगान सहयोगियों को भी बाहर निकालेंगे। हमारा मिशन जारी रहेगा और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त फौज भी भेजेंगे।'

पेंटागन के अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में अब तक ISIS के दो आत्मघाती हमलावरों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है। एक बम हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के ठीक बाहर एक गेट के पास फटा, जिसके बाद गोलियां चलीं और दूसरा बम कुछ ही दूरी पर बैरन होटल के पास फट गया। अधिकारियों ने कहा गुरुवार को काबुल में जिस तरह से हमला हुआ, उसे देखने के बाद हम कह सकते हैं क‍ि अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना के लिए लगभग एक दशक में सबसे घातक दिन था। गुरुवार को हुए इन बम धमाकों में कम से कम 60 अफगान नागरिक भी मारे गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका