न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शिवकाशी की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 8 मरे, 12 झुलसे, 2 की हालत गम्भीर

तमिलनाडु में शिवकाशी के पास एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में कम से कम 12 अन्य लोग झुलस गए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 09 May 2024 6:32:24

शिवकाशी की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 8 मरे, 12 झुलसे, 2 की हालत गम्भीर

चेन्नई। तमिलनाडु में शिवकाशी के पास एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में कम से कम 12 अन्य लोग झुलस गए हैं। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री एक लाइसेंस प्राप्त युनिट थी। पुलिस ने कहा कि वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि विस्फोट किस वजह से हुआ।

अभी तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गुरुवार दोपहर में शिवकाशी के पास पटाखा फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान वहां रखे बारूद में आग लगने से धमाका हो गया। हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक विरुधुनगर के शिवकाशी के सेंगमालापट्टी में एक पटाखा फैक्ट्री है। इसी फैक्ट्री में एक ब्लास्ट हो गया। ये ब्लास्ट इतना भयंकर था कि घटननास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर तक धुएं का गुबार और तेज धमाके की आवाज सुनाई दी।

घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है। मरने वाले आठ लोग पटाखा फैक्ट्री में काम करते थे। विस्फोट के बाद पूरी फैक्ट्री आग की चपेट में आ गई। फायर ब्रिगेड कर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। गंभीर रूप से घायल श्रमिकों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

हालांकि, पूरे फैक्ट्री परिसर में भारी धुआं देखा जा रहा है। शिवकाशी को भारत के आतिशबाजी विनिर्माण केंद्र के रूप में जाना जाता है। यहां से पूरे देश में पटाखे, सेफ्टी माचिस और स्टेशनरी वस्तुएं बनकर जाती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान

रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी

थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित

मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी

BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश

परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’

‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?

25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान

पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा

बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी

‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया

टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया

पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी

'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज