नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर शहर के पास गुरुवार दोपहर में एक विस्फोटक बनाने वाली फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कम से कम पांच कर्मचारियों की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य घायल हो गए, जिनमें से 3 की हालत बेहद गंभीर है।
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना नागपुर शहर से लगभग 25 किमी दूर हिंगना पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत धमना गांव में मौजूद चमुंडी एक्सप्लोसिव प्राइवेट लिमिटेड में हुई।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि धमाका दोपहर करीब एक बजे तब हुआ जब कुछ कर्मचारी विस्फोटक पैक कर रहे थे। अभी मामले में अधिक जानकारी जुटाने के लिए जांच की जा रही है। उधर, धमाके की सूचना मिलते ही एनसीपी नेता अनिल देशमुख मौके पर पहुंचे हैं।
नागपुर के पुलिस कमिश्नर रविंदर सिंघल ने कहा, “इस घटना में करीब 4-5 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 4 महिलाएं भी शामिल हैं। हमारी जांच जारी है। स्थानीय पुलिस, क्राइम ब्रांच और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं… दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।”
#WATCH | Nagpur: NCP-SCP leader Anil Deshmukh says, This incident of explosion has taken place in an explosive unit near a village Dhamna. The incident took place in the afternoon. The manager and owner of the unit are absconding. The injured have been sent to the hospital for… https://t.co/YKoVAfmIqV p
एनसीपी (शरद पवार) नेता अनिल देशमुख ने कहा, ”विस्फोट की यह घटना धमना गांव के पास एक विस्फोटक इकाई में हुई है। घटना आज दोपहर में हुई… इसमें लगभग 5 कामगारों की मौत हुई है व कई लोग घायल हैं। घटना के बाद से यहां का मालिक और मैनेजर फरार हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है… विस्फोटक विभाग की एक टीम मौके पर है और आगे की जांच चल रही है।”
#नागपूर शहरालगत असलेल्या हिंगणा तालुक्यातील धामणा येथे आज दुपारी फटाका बनवणाऱ्या कारखान्यात भीषण स्फोट झाला. या स्फोटात स














