न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत के लिए अच्‍छी खबर, निकल गया कोरोना का पीक!

भारत में पिछले दो दिनों से कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। यह इस महामारी से जूझ रहे देशवासियों के लिए ये एक अच्‍छा संकेत है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 12 May 2021 1:29:47

भारत के लिए अच्‍छी खबर, निकल गया कोरोना का पीक!

भारत में पिछले दो दिनों से कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। यह इस महामारी से जूझ रहे देशवासियों के लिए ये एक अच्‍छा संकेत है। आपको बता दे, लगातार चार दिनों तक भारत में कोरोना के 4 लाख से अधिक नए मामले सामने आए थे इसके बाद अब पिछले दो दिनों से इसमें गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में देशभर में 3 लाख 48 हजार 417 नए मामले सामने आए हैं और 3 लाख 55 हजार 282 लोग ठीक भी हुए हैं। इससे पहले सोमवार की बात करे तो 3.55 लाख संक्रमित ठीक हुए थे और 3.29 लाख मरीज मिले थे। 62 दिन बाद ऐसा हुआ जब नए मरीजों से ज्यादा मरीजों ने महामारी को मात दी। इससे पहले 9 मार्च को 17,873 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई थी और 20,643 लोग ठीक हुए थे। सरकार के अनुसार, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार, गुजरात, मध्य प्रदेश और तेलंगाना उन 18 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में शामिल हैं जहां कोविड-19 के रोजाना आ रहे नए मामलों में कमी आ रही है।

पिछले दो दिनों से आई गिरावट के आधार पर विशेषज्ञ कह रहे है कि देश में कोरोना की दूसरी लहर का पीक अब निकल चुका है। सफदरजंग अस्‍पताल के कम्‍यूनिटी मेडिसिन डिपार्टमेंट के प्रमुख डॉक्‍टर जुगल कुशर के मुताबिक देश में दूसरी लहर का पीक या उच्‍चतम स्‍तर अब खत्‍म हो चुका है। उनका कहना है कि अब मामलों में धीरे-धीरे ही सही गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि उन्‍होंने ये भी कहा है कि राष्‍ट्रीय स्‍तर पर दूसरी लहर का पीक जरूर खत्‍म हो चुका है लेकिन उनके मुताबिक कुछ राज्‍यों में इस दूसरी लहर का पीक जहां आ चुका है वहीं कुछ ऐसे भी राज्‍य हैं जहां अब भी इसका आना बाकी है। लेकिन राष्‍ट्रीय स्‍तर पर ये कहा जा सकता है कि ये दौर अब निकल चुका है, हालांकि खतरा अभी तक टला नहीं है।

तीसरी लहर पर कही ये बात

तीसरी लहर आने की संभावना को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में डॉक्‍टर जुगल किशोर ने कहा कि कोरोना की कोई भी लहर उसके वायरस के बदलते स्‍वरूप पर निर्भर करती है। यदि वायरस का म्‍यूटेशन लगातार जारी रहता है तो इसके आने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। इसके अलावा तीसरी लहर आने की दूसरी वजह ये भी बनती है कि जिन लोगों में अभी इम्‍यूनिटी बनी है यदि वो कुछ समय के बाद खत्‍म हो जाती है तो भी इसकी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। ऐसा इसलिए है क्‍योंकि ऐसी स्थिति में वायरस का बदलता स्‍वरूप इन लोगों को दोबारा अपनी चपेट में ले सकता है। उनका कहना है कि देश में करीब 50% आबादी की कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में आई है।

इसके साथ ही डॉक्‍टर जुगल किशोर का यह भी कहना है कि जो लोग कोरोना की पहली और दूसरी लहर से अछूते है वे लोग तीसरी लहर में संक्रमित हो सकते है। इसके अलावा तीसरी लहर में नवजात बच्‍चे भी इसकी चपेट में आ सकते है। डॉक्‍टर किशोर का कहना है कि तीसरी लहर की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है हालाकि, इस समय रहते रोका जा सकता है। इसके लिए हमें तेजी से लोगों का वैक्‍सीनेशन करना होगा। इसके साथ ही लोगों को ज्यादा चौकस और सजग रहना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत