न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Ujjwala Yojana 2.0: फ्री LPG गैस कनेक्शन के लिए आप कैसे कर सकेंगे आवेदन और किन डॉक्युमेंट्स की होगी जरूरत?, पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (मंगलवार) यानी 10 अगस्त 2021 को उज्ज्वला योजना के दूसरे चरण (PMUY 2.0) की शुरुआत की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 10 Aug 2021 3:48:37

Ujjwala Yojana 2.0: फ्री LPG गैस कनेक्शन के लिए आप कैसे कर सकेंगे आवेदन और किन डॉक्युमेंट्स की होगी जरूरत?, पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (मंगलवार) यानी 10 अगस्त 2021 को उज्ज्वला योजना के दूसरे चरण (PMUY 2.0) की शुरुआत की। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए योजना की शुरुआत हुई। उज्ज्वला योजना (Ujjwala Yojana) के तहत गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों की महिला को फ्री गैस कनेक्शन (Free Gas Connection) दिया जाता है। अगर आप भी इस सुविधा का लाभ उठाने चाहते हैं तो घर बैठे ही आवेदन कर सकते हैं।

उज्ज्वला योजना क्या है?

'स्वच्छ ईंधन, बेहतर जीवन' के नारे के साथ 1 मई 2016 को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से उज्ज्वला योजना के पहले चरण की शुरुआत की गई थी। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PM Ujjwala Yojana) के तहत सरकार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के लिए घरेलू रसोई गैस यानी एलपीजी कनेक्शन (LPG Connection) मुहैया करती है। योजना को लाने का उद्देश्य महिलाओं को चूल्हे के धुंए से बचाकर उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाना और LPG का उपयोग बढ़ाकर प्रदूषण को कम करना था।

अप्रैल 2018 में सरकार ने योजना के लाभार्थियों का दायरा बढ़ाते हुए 7 और कैटेगरी की महिलाओं को भी योजना में शामिल किया था। इनमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अंत्योदय अन्न योजना, अति पिछड़ा वर्ग, चाय बागान वर्कर, वनवासी और द्वीपों में रहने वाले लोग शामिल हैं। इसके बाद लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 8 करोड़ हो गई।

उज्ज्वला के पहले चरण में सरकार LPG कनेक्शन के लिए 1600 रुपए (डिपॉजिट मनी) की आर्थिक सहायता देती थी। इस योजना के तहत गैस कनेक्शन पाने वाले परिवार स्टोव और सिलेंडर के लिए बिना ब्याज के लोन भी ले सकते थे। दूसरे चरण में LPG कनेक्शन के अलावा पहले सिलेंडर की रीफिलिंग भी फ्री होगी। इसके अलावा गैस चूल्हा भी मुफ्त में दिया जाएगा।

दूसरे चरण में आवेदन के लिए जरूरी पेपरवर्क और डॉक्युमेंट को भी कम किया गया है। केवाईसी के लिए किसी नोटरी या हलफनामे की जरूरत नहीं होगी। साथ ही दूसरी जगह पर रह रहे लोगों के पास अगर निवासी प्रमाण पत्र नहीं है, तो उन्हें सेल्फ डिक्लेरेशन का ऑप्शन भी मिलेगा। नौकरीशुदा लोगों और प्रवासी मजदूरों को इस कदम से बड़ी राहत मिलेगी।

उज्ज्वला योजना 2।0 के तहत लाभार्थियों को पहली रिफिल मुफ्त में उपलब्ध कराने के साथ ही चूल्हा भी फ्री दिया जाएगा। इसके अलावा अगर आप घर से दूर कहीं किराए पर रहते हैं, और स्थाई निवास प्रमाण पत्र यानी एड्रेस प्रूफ नहीं है तो भी आप Ujjwala Yojana 2।0 के तहत गैस कनेक्शन (Gas Connection) ले सकते हैं। इससे लाभार्थियों को एक फायदा ये होगा कि नौकरी बदलने या किराए का घर बदलने की वजह से गैस कनेक्शन लेने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

योजना के तहत किसे मिलेगा गैस कनेक्शन?

- उज्ज्वला योजना का लाभ सिर्फ महिलाएं ले सकती हैं।
- किसी भी श्रेणी में गरीब परिवार के तहत सूचीबद्ध होना जरूरी।
- आवेदक महिला की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
- एक ही घर में इस योजना के तहत कोई अन्य एलपीजी कनेक्शन नहीं होना चाहिए

जरूरी डॉक्युमेंट्स के बारे में भी जान लीजिए

- असम और मेघालय को छोड़कर बाकी सभी राज्यों के लिए eKYC होना जरूरी है।
- पहचान और पते के प्रमाण के लिए आधार कार्ड। (असम और मेघालय के लिए जरूरी नहीं)
- राशन कार्ड या ऐसा डॉक्युमेंट जिसमें परिवार के सदस्यों के नाम हो।
- लाभार्थी और परिवार के व्यस्क सदस्यों का आधार कार्ड।
- बैंक अकाउंट नंबर और IFSC
- पासपोर्ट साइज फोटो

आधार कार्ड में दूसरी जगह का पता होने पर आप वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक स्टेटमेंट, राशन कार्ड, बिजली/ टेलीफोन बिल (पिछले 3 महीने तक का), पानी बिल, फ्लैट अलॉटमेंट/पजेशन लेटर, LIC पॉलिसी, हाउस रजिस्ट्रेशन डॉक्युमेंट, लीज एग्रीमेंट का इस्तेमाल भी एड्रेस प्रूफ के तौर पर दे सकते हैं।

कैसे कर सकते हैं आवेदन?

- सबसे पहले https://www.pmuy.gov.in/ujjwala2.html वेबसाइट ओपन करें।
- यहां आपको 3 अलग-अलग गैस कंपनी का ऑप्शन दिखेगा - इंडेन, एचपी और भारत गैस। अपनी सहूलियत के हिसाब से आपके घर के नजदीक जिस कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर हो उसके सामने Apply पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद आप एक कंपनी की वेबसाइट पर रिडायरेक्ट कर दिए जाएंगे। यहां अपने डॉक्युमेंट के आधार पर पूरी डिटेल एंटर करें।
- इसके अलावा आप चाहे तो फॉर्म डाउनलोड करके उसे भरकर नजदीकी गैस एजेंसी डीलर के पास जमा भी कर सकते हैं।
- डॉक्यूमेंट वेरिफाई होने के बाद आपको एलपीजी गैस कनेक्शन सरकार की ओर से उपलब्ध करा दिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर