न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ओला ई-स्कूटर की टेस्ट ड्राइव शुरू, जानें इसके स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के बारे में...

ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर (Ola Electric Scooter) की टेस्ट ड्राइव आज से शुरू हो गई है। अभी दिल्ली, कोलकाता, अहमदाबाद और बेंगलुरु के ग्राहक ही इस ई-स्कूटर को खरीदने से पहले राइड कर पाएंगे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Nov 2021 2:29:52

ओला ई-स्कूटर की टेस्ट ड्राइव शुरू, जानें इसके स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के बारे में...

ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर (Ola Electric Scooter) की टेस्ट ड्राइव आज से शुरू हो गई है। अभी दिल्ली, कोलकाता, अहमदाबाद और बेंगलुरु के ग्राहक ही इस ई-स्कूटर को खरीदने से पहले राइड कर पाएंगे। आपको बता दे, कंपनी ने 15 अगस्त को ई-स्कूटर के दो मॉडल S1 और S1 प्रो लॉन्च किए थे। ओला ई-इलेक्ट्रिक के S1 मॉडल की कीमत 99,999 रुपए और S1 प्रो की कीमत 1,29,999 रुपए है। दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान में सब्सिडी के साथ इसकी कीमत अलग-अलग है। सब्सिडी के बाद दिल्ली में इस ई-स्कूटर की कीमत सबसे कम है।

टेस्ट ड्राइव से पहले कंपनी ने इसकी मजबूती और पावर को दिखाने के लिए इसके स्टंट का वीडियो भी शेयर किया है। यह वीडियो ओला SEO भाविश अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो से ओला स्कूटर की मजबूती और पावर का पता चल रहा है। वीडियो में कुछ स्टंट एक्सपर्ट्स ओला S1 के जरिए हाई जंप, व्हीली, डोनट जैसे स्टंट करते दिख रहे हैं। इन स्टंट के दौरान स्कूटर को हवा में जंप कराई गई। इस वीडियो के साथ भाविश ने कहा कि स्कूटर के साथ मस्ती करते हुए! टेस्ट राइड आने वाले सप्ताह में शुरू होगी और इसके तुरंत बाद पहली डिलीवरी होगी।

ola electric scooter,about ola electric scooter,know about ola electric scooter,ola electric scooter price,ola electric scooter specification,ola electric scooter features

ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स (Ola Electric Scooter Specification & Features)

3 सेकेंड में 0-40 km की स्पीड


ओला ने S1 स्कूटर में 8.5 किलोवॉट पीक पावर जनरेट करने वाली मोटर को 3.9 किलोवॉट कैपेसिटी वाली बैटरी से जोड़ा गया है। ये सिर्फ 3 सेकेंड में 0- 40 किलोमीटर की स्पीड पकड़ लेता है। इसकी टॉप स्पीड 115 किमी प्रति घंटा है। सिंगल चार्ज पर इसे 181 किमी तक चलाया जा सकता है। इसमें राइडिंग के लिए नॉर्मल, स्पोर्ट और हाइपर मोड मिलते हैं।

6 घंटे में फुल चार्ज

स्कूटर के साथ कंपनी 750 वॉट का पोर्टेबल चार्जर भी दे रही है जिसकी मदद से बैटरी 6 घंटे में फुल चार्ज हो जाएगी। वहीं, ओला के हाइपरचार्जर स्टेशन पर 18 मिनट में बैटरी 50% चार्ज हो जाती है।

रिवर्स मोड भी मिलेगा

स्कूटर में रिवर्स मोड भी मिलेगा। जिसकी मदद से आप आसानी से गाड़ी को पार्किंग में खड़ा कर सकते है। यदि किसी चढ़ाई वाली जगह पर स्कूटर को रोकना पड़ता है, तब मोटर उसे जगह पर रोककर रखेगी। यानी राइडर को स्पीड देने या उसे मेंटेंन करने की जरूरत नहीं होगी। इसमें क्रूज कंट्रोल मिलेगा, इससे स्कूटर को एक ही स्पीड में चला पाएंगे। इसके फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक मिलेंगे। फ्रंट में मोनोशॉकर्स मिलेंगे।

ola electric scooter,about ola electric scooter,know about ola electric scooter,ola electric scooter price,ola electric scooter specification,ola electric scooter features

7-इंच का डिस्प्ले मिलेगा

ओला ने इस स्कूटर में 7-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले भी दिया गया है, जो मूव ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। डिस्प्ले वाटर और डस्टप्रूफ है। इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 3GB रैम के साथ चिपसेट दिया है। ये 4G, वाईफाई और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है।

कोई चाबी नहीं मिलेगी

स्कूटर के साथ आपको कंपनी चाबी नहीं देगी। आप इसे स्मार्टफोन ऐप और स्क्रीन की मदद से लॉक-अनलॉक कर पाएंगे। इसमें सेंसर दिए हैं, जिससे आप जैसे ही स्कूटर के पास आएंगे स्कूटर नाम के साथ हाय करेगा और दूर जाने पर नाम के साथ बाय भी करेगा।

फैमिली मेंबर्स के लिए स्पीड तय कर पाएंगे

यूजर डैशबोर्ड को अपने हिसाब से एडिट भी कर पाएगा। इसमें नेविगेशन, स्पीडोमीटर, म्यूजिक जैसी अलग-अलग चीजों को कस्टमाइज किया जा सकेगा। आप अपने फैमिली मेंबर्स के हिसाब से स्कूटर की स्पीड की लिमिट को तय कर सकते हैं।

वॉइस कमांड से होगी कंट्रोल

ये वॉइस कमांड से कंट्रोल होगा। इसके लिए यूजर को Hi ओला कहकर कमांड देनी होगी। जैसे, Hi ओला प्ले सम म्यूजिक कमांड देने पर गाना प्ले हो जाएगा। इन्क्रीज वॉल्यूम की कमांड देने पर आवाज बढ़ जाएगी। म्यूजिक के लिए इसमें बिल्ट-इन स्पीकर भी दिए गए है।

कॉल अटैंड कर पाएंगे

राइडिंग के दौरान अगर आपको कोई फोन आता है तो आप स्क्रीन पर टैप करके उसे अटैंड कर पाएंगे। इसके लिए फोन को निकालने की जरूरत नहीं होगी। आप फोन वॉइस कमांड के जरिए भी अटैंड कर पाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल