न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वैक्सीन लगवाने के बाद भी देश में 2.5 लाख से ज़्यादा लोगों को हुआ कोरोना: सरकारी डाटा

डाटा के अनुसार 2.6 लाख लोगों में से 1.71 लाख लोगों को वैक्सीन की एक डोज और 87,049 लोगों को दोनों डोज लगाई जा चुकी थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 14 Aug 2021 11:32:28

वैक्सीन लगवाने के बाद भी देश में 2.5 लाख से ज़्यादा लोगों को हुआ कोरोना: सरकारी डाटा

भारत में लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन लगाने का काम बड़े स्तर पर चलाया जा रहा है। अब तक देश के 53.14 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई है। हालाकि, सरकारी डाटा में सामने आया है कि इनमे से 2.6 लाख लोग वैक्सीन लगाने के बाद भी कोरोना से संक्रमित हो चुके है। यह डाटा 3 अगस्त 2021 तक का है, जिसे सरकारी एजेंसियों ने इकट्ठा किया है। डाटा के अनुसार 2.6 लाख लोगों में से 1.71 लाख लोगों को वैक्सीन की एक डोज और 87,049 लोगों को दोनों डोज लगाई जा चुकी थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि मंत्रालय ब्रेकथ्रू इन्फेक्शन (टीका लेने के बाद संक्रमण) को ट्रैक कर रही है। आने वाले सप्ताह में एक पोर्टल पर ट्रैकिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि इस पोर्टल को सार्वजनिक किया जाएगा या नहीं?

सरकारी सूत्रों ने बताया कि सभी राज्यों से मिल रहे ब्रेकथ्रू सैंपल्स की जिनोम सिक्वेंसिंग की जा रही है। जिससे कि वायरस वैरियंट की जानकारी मिल सके।

केरल के प्रिंसिपल सेक्रेटरी को एक चिट्ठी लिखी गई है, जिसमें NCDC प्रमुख सुजीत सिंह ने कहा है कि वैक्सीन ब्रेकथ्रू केस की जांच की जाएगी। साथ ही इस तरह के पर्याप्त सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भी भेजा जाएगा।

बीते दिन मिले 38,750 नए मरीज

देश में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 38,750 नए मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 477 लोगों की जान गई, जबकि 35,740 संक्रमितों ने इस बीमारी को मात दी। एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में शुक्रवार को बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को 2,521 एक्टिव केस बढ़े। यह बीते 8 दिन में सबसे ज्यादा है। 5 अगस्त को इसमें 3,623 की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। अभी 3.81 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। सबसे ज्यादा मामले केरल में दर्ज हुए। यहां 20,452 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि 16,856 लोगों ने इस बीमारी को मात दी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल