न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सांपों के जहर मामले में एल्विश को मिली जमानत, 5 दिन बाद मारपीट के मामले में होगी पेशी

सांपों के जहर वाले केस में घिरे यूट्यूबर एल्विश यादव को राहत मिल गई है। एल्विश यादव को शुक्रवार को गौतमबुद्धनगर जिला अदालत से जमानत मिल गई। कोर्ट ने 50-50 हजार रुपए के दो जमानत राशि पर बेल दी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 22 Mar 2024 8:09:38

सांपों के जहर मामले में एल्विश को मिली जमानत, 5 दिन बाद मारपीट के मामले में होगी पेशी

ग्रेटर नोएडा। सांपों के जहर वाले केस में घिरे यूट्यूबर एल्विश यादव को राहत मिल गई है। एल्विश यादव को शुक्रवार को गौतमबुद्धनगर जिला अदालत से जमानत मिल गई। कोर्ट ने 50-50 हजार रुपए के दो जमानत राशि पर बेल दी है। एल्विश यादव के वकील दीपक भाटी ने इसकी पुष्टि की। एल्विश यादव को रविवार को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

जिला न्यायालय में गुरुवार को भी एल्विश यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो पाई। पुलिस द्वारा धाराएं बढ़ाने की वजह से ऐसा हुआ। न्यायालय ने सुनवाई के लिए शुक्रवार की तिथि निर्धारित की थी।

पहले कोर्ट में वकीलों की हड़ताल और फिर पुलिस की ओर से धाराएं बढ़ाए जाने की वजह से एल्विश यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई थी। न्यायालय ने सुनवाई के लिए शुक्रवार की तिथि निर्धारित की थी। आज दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने एल्विश की जमानत याचिका मंजूर कर ली।

जानकारी के मुताबिक विनय के कहने पर राहुल नामक युवक बुकिंग पर सांप और उसके जहर के साथ सपेरे की टोली लेकर रेव पार्टी में पहुंचता था। पुलिस ने एनडीपीएस की 6 धाराओं को केस में बढ़ाया था। इनमें से दो धारा 27 और 27ए को कोर्ट ने पहले ही हटा दिया था। अब एनडीपीएस की चार धारा एल्विश पर लगी रहेंगी।

5 दिन बाद गुरुग्राम की अदालत में पेश होंगे

यूट्यूबर एल्विश यादव को 'कंटेंट क्रिएटर' सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न से जुड़े मारपीट के मामले में अगले सप्ताह गुरुग्राम की एक अदालत में पेश किया जाएगा। गुरुग्राम पुलिस एल्विश की रिमांड की मांग करेगी। पुलिस के मुताबिक गुरुग्राम के प्रथम श्रेणी के न्यायिक मजिस्ट्रेट हर्ष कुमार की अदालत ने पुलिस द्वारा दायर एल्विश के प्रोडक्शन वारंट के आवेदन पर 27 मार्च को उसे पेश करने की तारीख तय की है। गुरुग्राम के सेक्टर-53 के थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस ने मामले में एल्विश के प्रोडक्शन वारंट की मांग करते हुए बुधवार को अदालत में एक आवेदन दायर किया था। एल्विश को आठ मार्च को एक वीडियो में ठाकुर की पिटाई करते हुए देखा गया था। एल्विश को ठाकुर को जमीन पर गिराते और फिर थप्पड़ मारते देखा गया।

भाजपा सांसद मेनका गांधी की संस्था पीपल फॉर एनिमल के एनिमल वेलफेयर ऑफिसर के पद पर कार्यरत गौरव गुप्ता ने एफआईआर कराई थी। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सेक्टर-49 इलाके में रेड की थी। इस कार्रवाई के दौरान 5 आरोपी पकड़े गए थे। पुलिस को मौके से 20 मिलीमीटर स्नेक वैनम और 9 जहरीले सांप मिले थे। उनमें 5 कोबरा, एक अजगर, दो दोमुंहा सांप और एक रैट स्नेक शामिल थे।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि एल्विश यादव की पार्टी में सांप और जहर की सप्लाई किया करते थे। उसके बाद सेक्टर-49 कोतवाली पुलिस ने एल्विश के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर ली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी