Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Twitter में आज से छंटनी शुरू, कर्मचारियों से कहा- मेल आते ही समझ जाना!

ट्विटर कर्मचारियों की छंटनी शुरू हो गई है। कर्मचारियों को मेल करके इसकी जानकारी दी जाएगी। इस बात का खुलासा कंपनी के एक आंतरिक मेल हुआ है। द

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 04 Nov 2022 10:15:09

Twitter में आज से छंटनी शुरू, कर्मचारियों से कहा- मेल आते ही समझ जाना!

ट्विटर कर्मचारियों की छंटनी शुरू हो गई है। कर्मचारियों को मेल करके इसकी जानकारी दी जाएगी। इस बात का खुलासा कंपनी के एक आंतरिक मेल हुआ है। दरअसल, एलन मस्क (Elon Musk) ने जो ऑपरेशन क्लीन शुरू किया है उसके तहत 3000 से ज्यादा या करीब आधे ट्विटर इंक के कर्मियों को बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं। Twitter Inc. में लगभग 3,700 नौकरियों में कटौती करने का प्लान तैयार किया है।

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक जिन कर्मचारियों को निकालने की तैयारी है, उन्हें बारी-बारी से मेल के जरिये जानकारी दी जाएगी। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि कंपनी अस्थाई रूप से अपने कार्यालयों को बंद कर देगी और कर्मचारियों की एंट्री कुछ समय के लिए रोक दी जाएगी। ताकि किसी तरह का हंगामा न हो। कर्मचारियों को उनकी स्थिति के बारे में आज सुबह से ही मेल के जरिये जानकारी मिलनी शुरू हो जाएगी।
यही नहीं, बड़े पैमाने पर छंटनी के कारण, ट्विटर अस्थाई रूप से ऑफिस को बंद कर देगा और कर्मचारियों के पास मौजूद सभी बैज एक्सेस को रद्द कर देगा। कंपनी कहना है कि इससे कर्मचारी के साथ-साथ ट्विटर सिस्टम और ग्राहकों के डेटा को सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने के लिए 44 बिलियन डॉलर की डील की है।

दरअसल, 28 अक्टूबर 2022 को ट्विटर की कमान संभालने के बाद से ही एलन मस्क एक के बाद एक बड़े फैसले लेते जा रहे हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि उन्होंने सभी बोर्ड डायरेक्टर्स की भी छुट्टी कर दी है और Twitter के मस्क इकलौते डायरेक्टर बन गए हैं। जिन डायरेक्टर्स को हटाया गया है, उनमें मार्था लेन फॉक्स, ओमिड कोर्डेस्टानी, डेविड रोसेनब्लैट, पैट्रिक पिचेट, एगॉन डरबन, फी-फी ली और मिमी अलेमायेहौ शामिल हैं। इससे पहले एलन ने Twitter के सीईओ पराग अग्रवाल (Parag Agarwal), सीएफओ नेड सेगल, और कंपनी की लीगल पॉलिसी, ट्रस्ट और सेफ्टी विभाग की हेड रहीं विजया गड्डे को बाहर कर दिया था। एलन मस्क ने अधिकारियों का पत्ता साफ करने के साथ ही कई भारतीय अकाउंट्स पर भी ताबड़तोड़ एक्शन लिया है। कंपनी ने लगभग 50 हजार ट्विटर भारतीय अकाउंट्स को सस्पेंड किया है। इसके अलावा Elon Musk के आने बाद ट्विटर ने 1982 अकाउंट्स को आतंकवाद फैलाने के आरोप में बैन कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका