न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

किराए के घर में रहते हैं Elon Musk, मंगल ग्रह पर बसने की तैयारी

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) को खरीद लिया है। एलन मस्क (Elon musk) ने 44 बिलियन डॉलर यानी 3,368 अरब रुपए में ट्विटर को खरीद लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 26 Apr 2022 5:11:17

किराए के घर में रहते हैं Elon Musk, मंगल ग्रह पर बसने की तैयारी

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) को खरीद लिया है। एलन मस्क (Elon musk) ने 44 बिलियन डॉलर यानी 3,368 अरब रुपए में ट्विटर को खरीद लिया है। ताजा डील के बाद एलन मस्क के पास कंपनी की 100% हिस्सेदारी होगी और ट्विटर उनकी प्राइवेट कंपनी बन जाएगी। इस साल के अंत तक यह डील पूरी कर ली जाएगी। ट्विटर डील ने एलन मस्क को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। आज हम आपको एलन मस्क की लाइफ से जुड़ी कुछ बड़ी बातें लेकर आए है जो शायद ही आप लोग जानते होंगे...

- एलन मस्क की मां अमेरिकन थीं और पिता साउथ अफ्रीकन। वो 28 जून 1971 को साउथ अफ्रीका के प्रिटोरिया शहर में पैदा हुए।
- 12 साल की उम्र में एलन मस्क ने एक वीडियो गेम बनाया और फिर उसे एक मैगजीन को 500 डॉलर में बेच दिया। स्पेस फाइटिंग गेम का नाम ब्लास्टर था।
- मस्क ने अपने भाई किंबल के साथ मिलकर Zip 2 नाम की सॉफ्टवेयर कंपनी शुरू की। बाद में इसे भी 2.2 करोड़ डॉलर में COMPAQ कंपनी को बेच दिया।
- 1999 में एलन मस्क ने करीब एक करोड़ डॉलर के निवेश से x.com की शुरुआत की। ये बाद में Confinity नाम की कंपनी के साथ मर्ज हो गई। जो आगे चलकर PayPal बनी।
- 2002 में eBay ने PayPal को 150 करोड़ डॉलर में खरीद लिया, जिसमें मस्क का हिस्सा 16.5 करोड़ डॉलर था।
- एलन मस्क ने स्पेस रिसर्च की तकनीकों पर काम करना शुरू किया। उनके इसी प्रोग्राम को 'स्पेस-एक्स' का नाम दिया गया, जिसने कहा कि 'मनुष्य आने वाले समय में दूसरे ग्रहों पर भी रह सकेंगे।' एलन मस्क मंगल ग्रह पर इंसानों की सेल्फ सस्टेनिंग कॉलोनी बसाना चाहते हैं। उनका कहना है कि न्यूक्लियर युद्ध या किसी एस्टेरॉइड के टकराने से पृथ्वी का अस्तित्व खतरे में आ जाए, ऐसी स्थिति में हमारे लिए सबसे उपयुक्त मंगल ग्रह ही है। इससे इंसान अपना विनाश टाल सकते हैं।

- साल 2004 में एलन मस्क ने इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला की बुनियाद रखी और कहा, 'भविष्य में सब कुछ इलेक्ट्रिक होगा, स्पेस में जाने वाले रॉकेट भी और टेस्ला इस बदलाव को लाने में अहम भूमिका निभाएगी।'
- दिसंबर 2016 में एलन मस्क ने एक ट्वीट किया- 'ट्रैफिक ने मुझे पागल कर दिया है। मैं एक टनल बोरिंग मशीन बनाने जा रहा हूं और खुदाई शुरू कर रहा हूं।' उसी दिन उन्होंने द बोरिंग कंपनी रजिस्टर करा ली। उन्होंने 2018 में अंडरग्राउंड टनल का एक प्रोटोटाइप भी बना दिया। उन्होंने बोरिंग कंपनी की आग उगलने वाली एक मशीन भी बनाई और मजाक-मजाक में 20 हजार यूनिट बेच डालीं।
- सितंबर 2016 में मस्क ने अपने प्लान और तकनीकी पहलुओं के बारे में विस्तार से बताया भी है। मस्क के मुताबिक 2022 तक स्पेसएक्स रॉकेट मंगल ग्रह पर जा सकता है। 2050 तक वहां सेल्फ सस्टेनिंग इंसानी बस्ती देख पाएंगे।
- एलन मस्क ने 2016 में अपने कजिन्स से सोलर सिटी का अधिग्रहण कर लिया। इसके बाद वो सोलर टाइल्स पर इनोवेशंस कर रहे हैं। यानी आपके घर की छत और दीवारें ही ऐसी होंगी, जो सूरज से पावर पैदा करेंगे।

- इंसानी दिमाग को कंप्यूटर से जोड़ने के बारे में हम सिर्फ सोच सकते हैं, लेकिन एलन मस्क ने न्यूरालिंक के जरिए एक ऐसी मशीन डेवलप करनी शुरू कर दी है, जो इंसानी दिमाग को कंप्यूटर से जोड़ेगी। एलन का ट्रैक रिकॉर्ड देखते हुए इस संभावना से इनकार भी नहीं किया जा सकता।
- 2020 में एलन मस्क ने ट्विटर पर कहा कि वो अपनी जिंदगी की भव्यता कम कर रहे हैं और अब अपने पास कोई घर नहीं रखेंगे। महज एक साल में ही उन्होंने अपने सभी 7 आलीशान मेंशन बेच दिए। फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वो 20x20 के एक किराए के घर में रहते हैं। इस घर को Boxabl नाम के हाउजिंग स्टार्टअप ने बनाया है। ये घर फोल्डेबल है और ट्रांसपोर्ट किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती