न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Twitter : 50% कर्मचारियों को निकालने की तैयारी में एलन मस्क!

कहा जा रहा है कि लगभग 3,700 लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता हैं। कंपनी में 7 हजार से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 03 Nov 2022 9:23:23

Twitter : 50% कर्मचारियों को निकालने की तैयारी में एलन मस्क!

ट्विटर (Twitter) में सीईओ पराग अग्रवाल, सीएफओ समेत अन्य शीर्ष अधिकारियों का पत्ता साफ होने के बाद अब कर्मचारियों को अपनी नौकरी जाने का डर सता रहा है। दरअसल, दुनिया के सबसे रईस इंसान एलन मस्क (Elon Musk) ने कंपनी की कमान हाथ में लेने के बाद ऑपरेशन क्लीन शुरू किया है उसकी जद में हजारों कर्मचारी शामिल हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि लगभग 3,700 लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता हैं। कंपनी में 7 हजार से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं।

साथ ही मस्क ने कंपनी की मौजूदा वर्क-फ्रॉम-एनीवेयर पॉलिसी को भी बदलने का मन बना लिया है और शेष कर्मचारियों को ऑफिस में रिपोर्ट करने के लिए कहा है। हालांकि कुछ मामलों में छूट दी जा सकती है। फ्रांसिस्को स्थित ट्विटर के ऑफिस में मस्क और उनके सलाहकारों की एक टीम नौकरी में कटौती और अन्य नीतिगत बदलावों के लिए लगातार चर्चा कर रही हैं। दो लोगों ने बताया कि, नौकरी से निकाले जाने वाले इन कर्मचारियों को 60 दिनों की सैलरी की पेशकश की जाएगी। हालांकि, इस पूरे मामले पर ट्विटर के प्रवक्ता ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर के नए बॉस इस छंटनी को लेकर अपना फरमान शुक्रवार को जारी कर सकते हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया कि Elon Musk सोशल मीडिया कंपनी के मौजूदा काम को अपनी नई नीतियों के तहत बदलने के लिए कमर कस चुके हैं।

एक ओर जहां Twitter में बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी के बारे में चर्चाएं जोरों पर हैं और एक के बाद एक रिपोर्ट में इसका अनुमान जाहिर किया जा रहा है। वहीं अब 3,700 कर्मियों की छंटनी के प्लान पर भी ट्विटर की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

बता दे, 28 अक्टूबर 2022 को ट्विटर की कमान संभालने के बाद से ही एलन मस्क एक के बाद एक बड़े फैसले लेते जा रहे हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि उन्होंने सभी बोर्ड डायरेक्टर्स की भी छुट्टी कर दी है और Twitter के मस्क इकलौते डायरेक्टर बन गए हैं।

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक जिन डायरेक्टर्स को हटाया गया है, उनमें मार्था लेन फॉक्स, ओमिड कोर्डेस्टानी, डेविड रोसेनब्लैट, पैट्रिक पिचेट, एगॉन डरबन, फी-फी ली और मिमी अलेमायेहौ शामिल हैं।

साथ ही एलन मस्क ने कई भारतीय अकाउंट्स को भी सस्पेंड किया है। खबर है कि कंपनी ने लगभग 50 हजार ट्विटर भारतीय अकाउंट्स को सस्पेंड किया है। इसके अलावा Elon Musk के आने बाद ट्विटर ने 1982 अकाउंट्स को आतंकवाद फैलाने के आरोप में बैन कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर