न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

निवार्चन आयोग ने किया विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान, राजस्थान में 23 नवंबर को पड़ेंगे वोट

निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीखें का ऐलान कर दिया. चुनाव आयोग ने सोमवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि मध्य प्रदेश में 17 नंवबर, राजस्थान में 23 नवंबर, मिजोरम 7 नवंबर, तेलंगाना में 30 नवंबर, जबकि छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को मतदान होगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 09 Oct 2023 1:56:02

निवार्चन आयोग ने किया विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान, राजस्थान में 23 नवंबर को पड़ेंगे वोट

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीखें का ऐलान कर दिया. चुनाव आयोग ने सोमवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि मध्य प्रदेश में 17 नंवबर, राजस्थान में 23 नवंबर, मिजोरम 7 नवंबर, तेलंगाना में 30 नवंबर, जबकि छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को मतदान होगा। वहीं 3 दिसबंर को इन सभी 5 राज्यों में वोटरों की गिनती के साथ नतीजे साफ हो जाएंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इन चुनावों में कुल 16.14 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे, जिनमें 8.2 करोड़ पुरुष मतदाता और 7.8 करोड़ महिला मतदाता होंगे। इस बार 60.2 लाख नए मतदाता पहली बार वोट डालेंगे।

इसके साथ ही उन्होंने राज्यवार आंकड़ा पेश करते हुए बताया कि मध्य प्रदेश में 5.6 करोड़, राजस्थान में 5.25 करोड़, तेलंगाना में 3.17 करोड़, छत्तीसगढ़ में 2.03 करोड़ वोटर, जबकि मिजोरम में 8.52 लाख वोटर अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023: महत्वपूर्ण तिथियां

गजट नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 30 अक्टूबर

नामांकन करने की अंतिम तिथि: 6 नवंबर

उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि: 9 नवंबर

मतदान की तिथि: 23 नवंबर

मतगणना की तिथि: 3 दिसंबर

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023

गजट अधिसूचना जारी होने की तिथि: 3 नवंबर

नामांकन करने की अंतिम तिथि: 10 नवंबर

उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि: 15 नवंबर

मतदान की तिथि: 30 नवंबर

मतगणना की तिथि: 3 दिसंबर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023: कार्यक्रम

गजट नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 21 अक्टूबर

नामांकन करने की अंतिम तिथि: 30 अक्टूबर

उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि मतदान की तिथि: 2 नवंबर

मतदान की तिथि: 17 नवंबर

मतगणना की तिथि: 3 दिसंबर

मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023: कार्यक्रम

गजट नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 13 अक्टूबर

नामांकन करने की अंतिम तिथि: 20 अक्टूबर

उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि: 23 अक्टूबर

मतदान की तिथि: 7 नवंबर

मतगणना की तिथि: 3 दिसंबर

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023: तारीखें

मतदान की तिथि: पहला चरण- 7 नवंबर, दूसरा चरण – 17 नवंबर

मतगणना की तिथि: 3 दिसंबर

40 सदस्यों वाली मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल दिसंबर में समाप्त हो रहा है, जबकि 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा और तीन अन्य राज्यों मध्य प्रदेश (230 सदस्यीय), राजस्थान (200 सदस्यीय) और तेलंगाना (119 सदस्यीय) का कार्यकाल जनवरी में समाप्त होगा।

सभी राजनीतिक दल 5 राज्यों में होने वाले जोरदार मुकाबले के लिए कमर कस रहे हैं। कांग्रेस की नजर राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी और मध्य प्रदेश में जीत पर है। कांग्रेस की नजर तेलंगाना पर भी है, जहां के.चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) पिछले 10 वर्षों से सत्ता में है। भाजपा मध्य प्रदेश में भी सत्ता बरकरार रखने के लिए कमर कस रही है और उसकी नजर राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी पर है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी